How to Download Hotstar & Watch MI vs KKR Live Match: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 32वें मुकाबले में आज भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो हर साल की तरह इस साल भी मुंबई इंडियंस की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Twitter)

MI vs KKR 32nd IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 32वें मुकाबले में आज भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो हर साल की तरह इस साल भी मुंबई इंडियंस की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. मुंबई की टीम अबतक अपने सात मैचों में दो हार और पांच जीत के साथ 10 (+1.327) अंक लेकर अंकतालिका में दुसरे स्थान पर स्थित है. वहीं बात करें कोलकाता नाईट राइडर्स की तो दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के अगुवाई में टीम ने अपने सात मैचों में तीन हार और चार जीत हासिल किए हैं. मौजूदा समय में कोलकाता की टीम 8 (-0.577) अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: Dinesh Karthik का इस्तीफा, Eoin Morgan बनाए गए KKR के नए कप्तान

ऐसे में आप मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: विराट कोहली ने मैदान में एक्सरसाइज करते हुए किया जमकर डांस, देखें वीडियो

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू