How to Download Hotstar & Watch KKR vs DC Live Match: कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 42वें मुकाबले में शनिवार यानि आज कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो कोलकाता की टीम ने अपने 10 मुकाबलों में अबतक पांच जीत और पांच हार का सामना किया है. टीम मौजूदा समय में 10 (-0.828) अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर स्थित है.

कोलकाता नाईट राइडर्स (Photo Credits: Twitter)

KKR vs DC 42nd IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 42वें मुकाबले में शनिवार यानि आज कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो कोलकाता की टीम ने अपने 10 मुकाबलों में अबतक पांच जीत और पांच हार का सामना किया है. टीम मौजूदा समय में 10 (-0.828) अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर स्थित है. वहीं बात करें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के बारे में तो इस टीम ने अबतक काफी शानदार प्रदर्शन किया है. दिल्ली की टीम मौजूदा समय में अपने 10 मुकाबलों के बाद सात जीत और महज तीन हार के बाद 14 (+0.774) अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दुसरे स्थान पर स्थित है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में अबतक किन 10 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे बड़े छक्के

ऐसे में आप कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में दोपहर 3.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 3.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में अबतक मैडन ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूचि

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड