How to Download Hotstar & Watch KXIP vs CSK Live Match: किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 18वें मुकाबले में आज किंग्स इलेवन पंजाब का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. बात करें इस सीजन में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो दोनों ही टीमों ने क्रमशः चार-चार मैच खेले हैं, जिनमें दोनों ही टीमों को एक-एक जीत और तीन-तीन हार मिली है.

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits- File Photo)

KXIP vs CSK 18th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 18वें मुकाबले में आज किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. बात करें इस सीजन में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो दोनों ही टीमों ने क्रमशः चार-चार मैच खेले हैं, जिनमें दोनों ही टीमों को एक-एक जीत और तीन-तीन हार मिली है. आईपीएल 2020 अंकतालिका में जहां केएल राहुल (K. L. Rahul) की अगुवाई वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 2 (+0.521) अंकों के साथ सातवें स्थान पर स्थित है, वहीं महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2 (-0.719) अंकों के साथ सबसे निचे आठवें पायदान पर स्थित है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- DC vs KKR 16th IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 18 रन से हराया

ऐसे में आप किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- RCB vs RR 15th IPL Match 2020: विराट कोहली और देवदत्त पडिकल की शानदार हाफ सेंचुरी, बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से रौंदा

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप में भारत और थाईलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: महिला एशिया कप में आज भारत और थाईलैंड के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें