क्रिकेट

How to Download Hotstar & Watch DC vs CSK Live Match: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 34वें मुकाबले में आज विजय रथ पर सवार दिल्ली कैपिटल्स का सामना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. आज के मुकाबले में श्रेयस अय्यर की जगह दिल्ली की अगुवाई सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कर सकते हैं. अय्यर पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चोटिल हो गए थे.

How to Download Hotstar & Watch DC vs CSK Live Match: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

DC vs CSK 34th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 34वें मुकाबले में आज विजय रथ पर सवार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. आज के मुकाबले में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह दिल्ली की अगुवाई सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) कर सकते हैं. अय्यर पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ चोटिल हो गए थे. बात करें आईपीएल 2020 में दिल्ली और चेन्नई के प्रदर्शन के बारे में तो दिल्ली की टीम इस साल शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम मौजूदा समय में अपने आठ मुकाबलों में महज दो हार और छह जीत के साथ अंकतालिका में 12 (+0.990) अंक लेकर दुसरे स्थान पर स्थित है. वहीं बात करें चेन्नई की तो इस साल टीम का प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है. हाल यह है कि चेन्नई की टीम अपने आठ मुकाबलों के बाद पांच हार और तीन जीत के बाद 6 (-0.390) अंक लेकर अंकतालिका में छठवें स्थान पर स्तिथ है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने किया स्पष्ट, Steve Smith बनें रहेंगे टीम के कप्तान

ऐसे में आप दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: Dinesh Karthik का इस्तीफा, Eoin Morgan बनाए गए KKR के नए कप्तान

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).