Heath Streak is Alive: जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक हैं जिन्दा, निधन की खबर निकली फर्जी

जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का का निधन नहीं हुआ है वो जिंदा हैं. उनकी मृत्यु की खबर फर्जी थी. उनके दोस्त ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि वो जिन्दा है और उनकी उनसे बात हुई है.

Heath Streak (Photo Credit: ANI)

Heath Streak Passes Away: जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का का निधन नहीं हुआ है वो जिंदा हैं. उनकी मृत्यु की खबर फर्जी थी. उनके दोस्त ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि वो जिन्दा है और उनकी उनसे बात हुई है. बता दें कि स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए 65 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच खेले. इसके अलावा 189 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. हीथ जिम्बाब्वे के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं. हीट स्ट्रीक अपने जवाने के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. यह भी पढ़ें: Zaka Ashraf To Be Removed From PCB Chairman: पाकिस्तान में चल रही है पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ को पद से हटाने की तैयारी, जानें क्या है पूरा माजरा

स्ट्रीक एक मात्र गेंदबाज़ है जो अपने देश के लिए 100 टेस्ट विकेट लिए है. हीथ ने टेस्ट क्रिकेट में 28.14 की औसत से 216 विकेट हासिल किए है. जिसमें 16 बार चार विकेट और सात बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है. इसके अलावा वनडे की करें बात तो उन्होंने 29.82 की औसत से 239 विकेट हासिल किए है.

देखें ट्वीट: 

हीथ एक बेहतरीन आल राउंडर खिलाडी भी है. वे गेंदबाजी में टीम को सपोर्ट करने के साथ ही बल्लेबाजी करने में भी माहिर है. उन्होंने वनडे करियर में करीब 2943 रन बनाए है. जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 1990 रन हैं. अपने टेस्ट करियर के दौरान स्ट्रीक ने एक शतक और 11 अर्द्धशतक बनाए, जबकि एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 13 अर्धशतक लगाए है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी पटखनी, आयुष म्हात्रे ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Scorecard: बुलावायो में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 136 रनों का टारगेट, आरएस अंबरीश ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Live Streaming In India: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\