HBH W vs SYT W Scorecard, WBBL 2024: होबार्ट हरिकेन्स ने सिडनी थंडर को 31 रन से हराया, हीथर ग्राहम ने झटके 3 विकेट
महिला बिग बैश लीग 2024 का चौथा मैच आज होबार्ट हरिकेन्स महिला बनाम सिडनी थंडर महिला के बीच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया. इस मैच में होबार्ट हरिकेन्स महिला टीम ने सिडनी थंडर महिला टीम को 31 रन से हरा दिया. इसके साथ होबार्ट हरिकेन्स ने सीजन की अपनी जीत भी दर्ज की.
Hobart Hurricanes Women vs Sydney Thunder Women 4th Match Womens Big Bash 2024 Scorecard: महिला बिग बैश लीग 2024 का चौथा मैच आज होबार्ट हरिकेन्स महिला बनाम सिडनी थंडर महिला के बीच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया. इस मैच में होबार्ट हरिकेन्स महिला टीम ने सिडनी थंडर महिला टीम को 31 रन से हरा दिया. इसके साथ होबार्ट हरिकेन्स ने सीजन की अपनी जीत भी दर्ज की. होबार्ट हरिकेन्स की ओर से इस मैच में हीथर ग्राहम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इसके अलावा लॉरेन स्मिथ और क्लो ट्रायोन को 2-2 विकेट मिले। वहीं सिडनी थंडर महिला की ओर से कप्तान फ़ोबे लिचफ़ील्ड ने 37 गेंदों में 51 रन बनाई. लेकिन वह अपनी टीम जीत नही दिला पाई. यह भी पढें: जेसन गिलेस्पी बने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए वनडे और टी20 कोच, गैरी कर्स्टन ने दिया इस्तीफा; जानें क्या पूरी
मैच की बात करें तो इस मैच में सिडनी थंडर महिला टीम की कप्तान फोएबे लिचफील्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए होबार्ट हरिकेन्स महिला ने 7 विकेट के नुकसान 141 रन बनाए. होबार्ट हरिकेन्स की शुरुवात कुछ खास नहीं रही क्यों अनुभवी बल्लेबाज लिज़ेल ली ने 7 रन के स्कोर पर अपना विकेट खो दी और होबार्ट को पहले झटका लगा. इसके बाद डैनियल व्याट-हॉज भी 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गई. होबार्ट हरिकेन्स की ओर से निकोला कैरी ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों में 52 रन बनाई. इसके अलावा एलीस विलानी ने 21 रन और तबाथा सैविले 16 गेंदों में 23 रन बनाई. वहीं सिडनी थंडर महिला की ओर से सामन्था बेट्स ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा चमारी अथापट्टू को 2 विकेट, सैमी-जो जॉनसन 1 विकेट और जॉर्जिया एडम्स को 1 विकेट मिला.
142 रनों का पीछा करने उत्तरी सिडनी थंडर महिला टीम 18 ओवर में 110 रन सिमट गई. कप्तान फो एबे लिचफील्ड ने सिडनी की ओर से सबसे ज्यादा 37 गेंदों में 51 रन बनाई. इसके अलावा अनीका लियरॉयडने 27 गेंदों में 29 रन बनाए. वहीं होबार्ट हरिकेन्स की ओर से इस मैच में हीथर ग्राहम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इसके अलावा लॉरेन स्मिथ और क्लो ट्रायोन को 2-2 विकेट मिले
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

