Hardik Pandya अपने पिता को याद कर हुए बेहद भावुक, Video देखकर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपने पिता की याद में शनिवार यानि आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में वह अपने पिता के साथ बिताए हुए पलों में देखें जा सकते हैं. बता दें कि पांडया के पिता हिमांशु पांड्या का दिल का दौरा पड़ने की वजह से बीते 16 जनवरी को निधन हो गया था.
नई दिल्ली, 23 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने पिता की याद में शनिवार यानि आज इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में वह अपने पिता के साथ बिताए हुए पलों में देखें जा सकते हैं. बता दें कि पांडया के पिता हिमांशु पांड्या (Himanshu Pandya) का दिल का दौरा पड़ने की वजह से बीते 16 जनवरी को निधन हो गया था. हिमांशु का निधन के वक्त उम्र 71 साल था.
इस वीडियो में एक जगह बॉलीवुड (Bollywood) के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हिमांशु कोहली के साथ मिलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनको यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'कितनी बढ़ियां संतान आपने पैदा कर दी है, भारत का नाम रोशन कर दिया भाई'.
यह भी पढ़ें- Happy New Year: नए साल पर एक साथ नजर आए हार्दिक पांड्या और विराट कोहली, देखें खूबसूरत तस्वीर
बता दें कि पांड्या भाइयों को एक सफल क्रिकेटर बनाने में उनके पिता हिमांशु पांड्या का अहम योगदान है. हिमांशु पांड्या अपने दोनों बच्चों को जब वो छोटे थे तो उन्हें अपने साथ स्थानीय मैच दिखाने के लिए साथ लेकर जाया करते थे. पांड्या भाइयों को देश के लिए क्रिकेट खेलने का जज्बा यही से शुरू हुआ.
गौरतलब हो कि हिमांशु पांड्या सूरत में फाइनेंस का व्यापार करते थे, लेकिन व्यापार में घाटा होने से हिमांशु को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ी और 1998 में वे वड़ोदरा शिफ्ट हो गए. इस दौरान घर में पैसों की किल्लत होने के बावजूद उन्होंने अपने दोनों बेटों को वड़ोदरा में पूर्व भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे (Kiran More) की क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन दिलाई थी.
बात करें हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या के बारे में तो ये दोनों खिलाड़ी मौजूदा समय में टीम इंडिया के प्रमुख अंग हैं. हार्दिक पांड्या ने देश के लिए 11 टेस्ट मैच खेलते हुए 18 पारियों में 31.3 की एवरेज से 532 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने देश के लिए 57 वनडे मैच खेलते हुए 41 इनिंग्स में 34.3 की एवरेज से 1167 और 43 T20 क्रिकेट मैच खेलते हुए 28 इनिंग्स में 388 रन बनाए हैं.
इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में देश के लिए 11 टेस्ट मैच की 19 पारियों में 17, वनडे में 55 और T20 क्रिकेट में 38 विकेट चटकाए हैं. वहीं बात करें क्रुनाल पांड्या के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 18 T20 मैच खेलते हुए 18 पारियों में 14 विकेट चटकाए हैं. बल्लेबाजी में उनके नाम इतने ही मुकाबलों के नौ पारियों में 121 रन दर्ज है.