क्रिकेट

हार्दिक पांड्या द्वारा लगाया गया शानदार हेलीकॉप्टर शॉट धोनी को भी आया पसंद

विश्व कप के लिए चुने जा चुके मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का कहना है कि हेलीकॉप्टर शॉट के जनक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को उनका हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter shot ) काफी पसंद आया है.

हार्दिक पांड्या द्वारा लगाया गया शानदार हेलीकॉप्टर शॉट धोनी को भी आया पसंद
हार्दिक पांड्या (Photo Credits: File Photo)

विश्व कप के लिए चुने जा चुके मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का कहना है कि हेलीकॉप्टर शॉट के जनक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को उनका हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter shot ) काफी पसंद आया है.

हार्दिक इन दिनों शानदार फार्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं. गुरुवार को 25 साल के हार्दिक ने 15 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली. इस पारी में हार्दिक ने तीन छक्के लगाए और इनमें से एक छक्का हेलीकॉप्टर शॉट पर लगाया गया. इससे पहले हार्दिक ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ भी यह शॉट खेला था. यह धोनी का सिंग्नेचर शॉट है.

यह भी पढ़ें- आईपीएल के बाद अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डी विलियर्स इस लीग में खेलते हुए आ सकते हैं नजर

इस मैच में मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हराया. मैच के बाद हार्दिक ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं हेलीकॉप्टर शॉट लगा पाऊंगा. मैं नेट्स पर इसका अभ्यास करता था. मैच के बाद मैं धोनी के कमरे में गया और उनसे पूछा कि क्या उन्हें मेरा हेलीकॉप्टर शॉट पसंद आया तो उन्होंने कहा कि वह अच्छा था."

हार्दिक को विश्व कप के लिए चुन लिया गया है. विश्व कप का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड में होना है. हार्दिक पहली बार विश्व कप में खेलेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2019 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).