क्रिकेट

हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुए तैयार

लंबे इंतजार के बाद हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के साथ खेलने को तैयार हैं. पांड्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने को तैयार हैं.

हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुए तैयार
हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Getty Images)

लंबे इंतजार के बाद हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के साथ खेलने को तैयार हैं. पांड्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने को तैयार हैं. इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि डीवाई पाटील टी-20 टूर्नामेंट ने पांड्या के लिए सही ट्रेनिंग का काम किया है. पांड्या पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से जूझ रहे थे और इसी के चलते उन्होंने लंदन में सर्जरी कराई थी.

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "वह फिट हैं और राष्ट्रीय टीम में लौटने को तैयार हैं. उन्होंने पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अभ्यास रीहैब किया और अब टी-20 टूर्नामेंट में खेल कर उन्होंने बता दिया है कि वह पूरी तरह से वापसी को तैयार हैं."

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या का तूफान: DY Patil T20 Cup में 37 गेंदों में जड़ा शतक, शाहिद अफरीदी के रेकॉर्ड की बराबरी की

सर्जरी के बाद पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर रजनीकांत शिवागनम के मार्गदर्शन मे रीहैब किया था. वहीं टीम के फिजियो योगेश परमार भी पांड्या पर नजर रखे हुए थे.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने हालांकि यह साफ कर दिया था कि सभी खिलाड़ियों को एनसीए में रीहैब करना होगा. इसके बाद भारतीय टीम के प्रबंधन ने भी पांड्या को एनसीए जाने की सलाह दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2020 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).