BCCI और COA ने जांच पूरी होने तक हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को खेल के सभी प्रारुपों से किया प्रतिबंधित
एक टीवी शो पर विवादस्पद बयान देने पर भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रशासकों की समिति (COA) के साथ मिलकर लिए संयुक्त फैसले के तहत खेल के सभी प्रारुपों से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है.
एक टीवी शो पर विवादस्पद बयान देने पर भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रशासकों की समिति (COA) के साथ मिलकर लिए संयुक्त फैसले के तहत खेल के सभी प्रारुपों से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है. बीसीसीआई ने शुक्रवार देर रात बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. बोर्ड के फैसले के बाद यह दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज बीच में छोड़कर स्वदेश लौटेंगे.
बीसीसीआई ने कहा है कि इस मसले पर जांच की जाएगी और इसके बाद ही इन दोनों के क्रिकेट खेलने पर फैसला लिया जाएगा. तब तक यह दोनों खिलाड़ी खेल के सभी प्रारुपों से दूर रहेंगे. बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कह, "सीओए ने बीसीसीआई के साथ मिलकर यह फैसला लिया है कि वह हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को एक टीवी शो पर दिए गए उनके बयान को लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करती है. यह दोनों अब भारत लौटेंगे और इनके खिलाफ अनुशासनहीनता तथा दुर्व्यवहार को लेकर कार्रवाई की जाएगी. यह कार्रवाई बीसीसीआई के संविधान के नियम 41 के तहत की जाएगी."
यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- टीम के पास विकल्प के तौर पर रविंद्र जडेजा हैं
दरअसल इन दोनों खिलाड़ियों ने फिल्म अभिनेता करण जौहर के शो, कॉफी विद करण में महिलाओं को लेकर विवादस्पद बयान दिए थे जिसके बाद सीओए ने इन पर प्रतिबंध की सिफारिश की थी. सबसे पहले, सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने एक ईमेल लिखकर इन दोनों पर दो वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाने का बात कही थी. इसके बाद सीओए की महिला सदस्य डायना इडुल्जी ने भी इन दोनों पर कार्रवाई करने की सिफारिश की थी. इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि यह दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेलेंगे.
बीसीसीआई ने कहा है कि चयनसमिति जल्द ही इन दोनों के विकल्पों की घोषणा करेगी. बयान के मुताबिक, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति जल्द ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के विकल्प का ऐलान करेगी." डायना ने इस संबंध में एक ईमेल लिखा था जिसकी प्रति आईएएनएस के पास है. उसमें लिखा है, "कानून को ध्यान में रखते हुए और जब तक इस मुद्दे को पूरी तरह से सुलझा लिया नहीं जाता तब तक, टीम संबंधित खिलाड़ियों से यह बात कह दे कि इस मामले में अगली कार्रवाई होने तक दोनों को प्रतिबंधित किया जाता है."
यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल हो सकते हैं दो मैचों के लिए प्रतिबंधित, सीओए चीफ विनोद राय ने की मांग
इस संबंध में पांच सदस्यीय शीर्ष परिषद समिति का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं. यह समिति इस मसले की जांच करेगी. इस मुद्दे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले ही अपनी राय रख चुके हैं. उन्होंने कहा है कि टीम प्रबंधन इन दोनों पर फैसले का इंतजार कर रहा है. कोहली ने साथ ही पांड्या-राहुल के बयान से अपना पलड़ा झाड़ा है और कहा है कि ड्रेसिंग रूम की राय इन दोनों से अलग है.
कोहली ने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मैच से पहले कहा, "हम भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्मेदार क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में इस प्रकार के विचारों का समर्थन नहीं करते. दोनों खिलाड़ियों को महसूस हो गया कि उन्होंने कितनी बड़ी गलत की."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2019 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

