IPL 2021: हरभजन सिंह के इस कार्य से काफी प्रभावित है केकेआर के दिनेश कार्तिक, जानें क्या है वो काम

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग की खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दौर में कोई खरीदार नहीं मिलने के बाद केकेआर ने हरभजन को दो करोड़ रुपये में खरीदा. हरभजन आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स जैसी चैंपियन टीमों की ओर से खेल चुके हैं.

दिनेश कार्तिक (फोटो क्रेडिट्स: GETTY)

मुंबई: हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के 40 साल से भी अधिक उम्र में बच्चों जैसे उत्साह से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के उप कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) काफी प्रभावित हैं जिनका कहना है कि इस अनुभवी आफ स्पिनर की करियर के इस मोड़ पर प्रतिबद्धता और रुचि उनके चरित्र को दर्शाती है.

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दौर में कोई खरीदार नहीं मिलने के बाद केकेआर ने हरभजन को दो करोड़ रुपये में खरीदा. हरभजन आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स जैसी चैंपियन टीमों की ओर से खेल चुके हैं.

कार्तिक ने हालांकि कहा कि 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले इस अनुभवी आफ स्पिनर ने यहां टीम से जुड़ने के बाद पिछले एक हफ्ते में काम के प्रति अपनी लगन से सभी को प्रभावित किया है.

कार्तिक ने केकेआर की वेबसाइट से कहा, ‘‘वह अभ्यास सत्र में जल्दी आ जाता है, सभी खिलाड़ियों से काफी पहले और वह लगातार ऐसा करता है. वह इतने अधिक समय से खेल रहा है और इसे ध्यान में रखते हुए उसे चुनना मुझे लगता है कि आसान नहीं होगा. लेकिन पिछले एक हफ्ते में उसने जो रुचि और जज्बा दिखाया है वह शानदार है.’’

भारत की ओर से 1998 में टेस्ट पदार्पण करने वाले हरभजन सिंह अपने 23वें पशेवर सत्र में खेलने की तैयारी कर रहे हैं. कार्तिक ने कहा कि हरभजन वैकल्पिक अभ्यास सत्रों में भी हिस्सा ले रहे हैं जहां वह पूरे जज्बे के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि शाम को सात बजे होने वाले अभ्यास मैच के लिए भी वह चार बजे आ जाता है. वह इससे पहले बल्लेबाजी करता है, वह शाकिब (अल हसन) और (इयोन) मोर्गन को गेंदबाजी करता है और अभ्यास मैच से पहले दोबारा स्ट्रैचिंग करता है.’’

कार्तिक ने कहा, ‘‘वह मैच में गेंदबाजी करता है और 20 ओवर क्षेत्ररक्षण भी. आप उसके दर्जे के खिलाड़ी से इससे अधिक क्या उम्मीद कर सकते हो. उसने सब कुछ हासिल किया है और इसके बावजूद करियर के इस चरण में जो रचि दिखा रहा है वह उसके चरित्र को दर्शाता है. मुझे यकीन है कि वह केकेआर के लिए शानदार काम करेगा.’’

केकेआर की टीम आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में रविवार को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी