Harare Bolts vs Bulawayo Brave Jaguars Zim Afro T10 2024 Live Streaming: आज हरारे बोल्ट्स और बुलावायो ब्रेव जैगुआर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
Zim Afro T10 (Photo: @ZimAfroT10)

Harare Bolts vs Bulawayo Brave Jaguars Zim Afro T10 2024 Live Streaming In India: ज़िम एफ्रो टी10 2024 का 10वां मैच आज हरारे बोल्ट्स बनाम बुलावायो ब्रेव जैगुआर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8:45 बजे शुरू होगा. हरारे बोल्ट्स बनाम ने अब तक टूनामेंट में तीन मैच खेले हैं. जिसमें में दो में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अंक तालिका में टीम दूसरे स्थान पर है. वहीं बुलावायो ब्रेव जैगुआर्स की टीम अंक तालिका में आखिरी और पांचवें स्थान पर है. बुलावायो ब्रेव जैगुआर्स ने अब तीन मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. बता दें की स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में टीवी पर ज़िम एफ्रो टी सीज़न के प्रसारण के अधिकार है. ऐसे में फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1 चैनल पर मैच देख सकतें हैं. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

आज हरारे बोल्ट्स और बुलावायो ब्रेव जैगुआर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला