Happy New Year: नए साल पर एक साथ नजर आए हार्दिक पांड्या और विराट कोहली, देखें खूबसूरत तस्वीर

देश में आज नए साल की धूम मची हुई है. इस बीच भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर कप्तान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक समेत अपने कुछ दोस्तों की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सभी खिलाड़ी एक साथ खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं.

पांड्या और कोहली अपनी पत्नी के साथ (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली, 1 जनवरी: देश में आज नए साल की धूम मची हुई है. इस बीच भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इंस्टाग्राम पर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) समेत अपने कुछ दोस्तों की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सभी खिलाड़ी एक साथ खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं. पांड्या ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'दोस्तों के साथ नए साल की शुरुआत. सबको नया साल मुबारक हो.'

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वनडे और T20 सीरीज के सफल समापन के बाद हार्दिक पांड्या देश लौट आए हैं. वहीं देश के नियमित कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के लिए अपनी पत्नी के साथ देश में हैं. कोहली ने पैटर्निटी लिव ली है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st T20 2020: हार्दिक पांड्या ने पहले T20 मुकाबले में मिली जीत के बाद इन स्टार खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर

इससे पहले पांड्या ने हाल ही में अपने बेटे एवं पत्नी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि उनका नन्हा बेटा अगस्त्य (Agastya) पांच महीने का हो चुका है. अगस्त्य का जन्म 30 दिसंबर 2020 को हुआ था.

इस शुभ मौके पर पांड्या अपनी पत्नी के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए. इस दौरान नताशा और पांड्या ने दोनों ही इस खास अवसर को अपने-अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर किया. जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर