क्रिकेट

Happy Birthday Virat Kohli: वीरेंद्र सहवाग ने अपने खास अंदाज में दी किंग कोहली को बधाई, हरभजन ने दी ये दुआ

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. कोहली का जन्म आज ही के दिन पांच नवंबर 1988 में राजधानी दिल्ली में हुआ था. विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए सर्वप्रथम साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अपना पहला वनडे डेब्यू मैच खेलते हुए क्रिकेट करियर का आगाज किया.

Happy Birthday Virat Kohli: वीरेंद्र सहवाग ने अपने खास अंदाज में दी किंग कोहली को बधाई, हरभजन ने दी ये दुआ
विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

Happy Birthday Virat Kohli: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. कोहली का जन्म आज ही के दिन पांच नवंबर 1988 में राजधानी दिल्ली में हुआ था. विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए सर्वप्रथम साल 2008 में श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ दांबुला (Dambulla) में अपना पहला वनडे डेब्यू मैच खेलते हुए क्रिकेट करियर का आगाज किया. कोहली के जन्मदिन पर देशभर से उनके लिए शुभकामनाएं आ रही हैं, इसी कड़ी में कोहली के साथी खिलाडियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं जो इस प्रकार है-

भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए विराट कोहली के जन्मदिन पर लिखा कि, 'बादलों की तरह छाए रहो, हमेशा खुश रहो.' यह भी पढ़ें- Happy Birthday Virat Kohli: जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली ने लिखा दिल को छू लेने वाला खास लेटर

ICC ने अपने ऑफिसियल ट्विटर वेबसाइट पर विराट कोहली की तारीफ करते हुए लिखा, 'सबसे तेज बीस हजार इंटरनेशनल रन, बतौर टेस्ट कैप्टन सबसे ज्यादा दोहरे शतक और पहला खिलाड़ी जिसने सभी आईसीसी अवार्ड जीते. हैप्पी बर्थडे विराट कोहली.'

हरभजन सिंह-

मोहम्मद कैफ-

BCCI-

वी वी एस लक्ष्मण-

जय शाह-

बता दें कि अपने 31वें जन्मदिन लिए विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ इस वक्त भूटान में हैं. दरअसल, विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज से आराम दिया गया है. उनकी जगह पर टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).