Happy Birthday Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने फैंस का किया शुक्रिया, कोरोना से जंग जीतने के लिए करने वाले हैं बड़ा काम
शेयर किए गए वीडियो में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने सभी चाहने वालों को एक खास मैसेज दिया. वीडियो में उन्होंने कहा कि हाल ही में कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टर्स ने उनकी अच्छी तरह देखभाल की. उन्होंने कहा कि अब वे इस महामारी के खिलाफ जंग में शामिल हो रहे हैं
मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे है. देश भर से सभी लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. मास्टर ब्लास्टर हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे. हालांकि अब वो इस खतरनाक वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं. अपने जन्मदिन पर सचिन (Sachin Tendulkar) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. Happy Birthday Sachin Tendulkar: 48 साल के हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, यहां पढ़ें उनसे जुडी कुछ रोचक बातें
शेयर किए गए वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया और एक खास मैसेज दिया. वीडियो में उन्होंने कहा कि हाल ही में कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टर्स ने उनकी अच्छी तरह देखभाल की. उन्होंने कहा कि अब वे इस महामारी के खिलाफ जंग में शामिल हो रहे हैं और अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे, ताकि किसी और की जान बचाई जा सके.
Thank you everyone for your warm wishes. It's made my day special. I am very grateful indeed.
Take care and stay safe. pic.twitter.com/SwWYPNU73q
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 24, 2021
वीडियो में सचिन ने कहा कि पिछला महीना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल भरा था. मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया था, और 21 दिनों के लिए आइसोलेटेड हो गया था. इस दौरान मेरे परिवार वालों ने और दोस्तों ने मेरे लिए काफी प्रार्थनाएं की. उन्होंने कहा कि उस समय डॉक्टर्स और उनके पूरे स्टॉफ ने मेरी काफी देखभाल की. मैं उनका भी धन्यवाद करता हूं. बता दें कि पिछले साल ही सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का उद्घाटन किया था. इस मौके पर तेंदुलकर ने कहा था कि 'प्लाज्मा थेरेपी के लिए प्लाज्मा जरूर डोनेट करें.
सचिन ने वीडियो में लोगों से भी अपील की और कहा आपमें से जो भी कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके हैं, वे लोग कृपया आगे आएं और अपने ब्लड को डोनेट करें. इससे किसी और की जान बचाई जा सकती है. सचिन ने कहा कि मैं खुद भी अपने ब्लड को डोनेट करने वाला हूं. आप लोग भी प्लीज लोगों की मदद करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

