क्रिकेट

MS Dhoni Birthday: शादी होने तक महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं लगने दी थी किसी को साक्षी की खबर, मीडिया को दिया था खूब गच्चा

3 जुलाई को जैसे ही धोनी ने सगाई की तो देहरादून के लोकल अखबार में उनकी शादी की खबरें छपी जिसे देखने के बाद नेशनल मीडिया हैरान रह गया.

MS Dhoni Birthday: शादी होने तक महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं लगने दी थी किसी को साक्षी की खबर, मीडिया को दिया था खूब गच्चा
एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ, (Photo Credits : Instagram/Twitter)

भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 7 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले धोनी अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद ही अनप्रिडिक्टेबल है. वो अपनी पर्सनल लाइफ की खबरें मीडिया से छुपाना बखूबी जानते हैं.  दरअसल एम एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की लव स्टोरी के बारे में तब मीडिया को खबर नहीं लगी जब उनकी शादी नहीं हो गई. धोनी ने बेहद ही गुपचुप तरीके से देहरादून के रिसोर्ट विश्रांति में शादी रचा ली थी. जिसके बारे में मीडिया को खबर लगी तो वो हैरान रहा गया. इतना ही नहीं धोनी की शादी खबर उनके साथ खिलाडियों जैसे सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भी नहीं थी. हालांकि सुरैश रैना, आर पी सिंह, प्रवीण कुमार और पियूष चावला जैसे करीबी ही शामिल हुए थे.

दरअसल धोनी और साक्षी के पिता एक ही कंपनी में काम किया करते और दोनों बचपन के दोस्त थे. लेकिन फिर साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया और दोनों परिवार के बीच को कांटेक्ट नहीं रहा. लेकिन ईडन गार्डन में पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले के लिए जब टीम इंडिया कोलकाता पहुंची तो धोनी की मुलाकात ताज बंगाल में इंटर्नशिप कर रही साक्षी के साथ हुई. जिसके बाद दोनों का प्यार गुपचुप तरीके से परवान चढने लग गया. 2 साल की दोस्ती के बाद धोनी ने 3 जुलाई को सगाई की और 4 जुलाई 2010 को शादी रचा ली.

3 जुलाई को जैसे ही धोनी ने सगाई की तो देहरादून के लोकल अखबार में उनकी शादी की खबरें छपी जिसे देखने के बाद नेशनल मीडिया हैरान रह गया. हर कोई देहरादून के रिसोर्ट और होटल के चक्कर काटने लगा. लेकिन धोनी ने करीबी साथीयों की मौजूदगी में शादी रचाई और रातोंरात होटल छोड़कर देहरादून से निकल भी गए.

ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट के मैदान पर विरोधी टीम के खिलाड़ियों को गच्चा देने वाले धोनी अपनी शादी के दौरान भी मीडिया को खूब छकाया. साक्षी कौन है इसकी खबर सभी को धोनी के शादी के बाद ही हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).