Asian Athletics Championships 2025: गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में दिलाया भारत को गोल्ड, सर्विन सेबेस्टियन ने रेस वॉक में जीता ब्रॉन्ज, यहां देखें एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का पदक तालिका
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही है. दक्षिण कोरिया के गूमी शहर में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारत को दो पदक मिले, जिसमें गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया.
Asian Athletics Championships 2025: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही है. दक्षिण कोरिया के गूमी शहर में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारत को दो पदक मिले, जिसमें गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 28:38.63 मिनट का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने जापान के मेबुकि सुजुकी (28:43.84 मिनट) और बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप (28:46.82 मिनट) को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया. भारत के सावन बड़वाल भी इस प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28:50.53 मिनट के साथ चौथे स्थान पर रहे. क्रिस्टियानो रोनाल्डो छोड़ेंगे अल-नासर? पुर्तगाल स्टार का अल-हिलाल से जुड़ने की खबरों ने मचाई सनसनी
गौरतलब है कि गुलवीर भारत के लिए 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर हैं. वे आगामी 5000 मीटर रेस में भी हिस्सा लेंगे, जहां उन्होंने 2023 की एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का पदक तालिका (Medals Tally)
| रैंक | देश का नाम | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | चीन (People's Republic Of China) | 5 | 2 | 0 | 7 |
| 2 | भारत (India) | 1 | 0 | 2 | 3 |
| 3 | जापान (Japan) | 0 | 3 | 2 | 5 |
| 4 | उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) | 0 | 1 | 0 | 1 |
| 5 | बहरीन (Bahrain) | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 6 | चीनी ताइपे (Chinese Taipei) | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 7 | कजाखस्तान (Kazakhstan) | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 8 | बांग्लादेश (Bangladesh) | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 9 | भूटान (Bhutan) | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 10 | कंबोडिया (Cambodia) | 0 | 0 | 0 | 0 |
सर्विन सेबेस्टियन को कांस्य, अमित खत्री पांचवें
पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक प्रतियोगिता में भारत के सर्विन सेबेस्टियन ने 1:21:14 घंटे में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया. यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा. चीन के वांग झाओझाओ (1:20:37 घंटे) ने स्वर्ण और जापान के केंटो योशिकावा (1:20:46 घंटे) ने रजत पदक हासिल किया. भारत के अमित खत्री ने 1:22:15 घंटे में रेस पूरी कर पांचवां स्थान प्राप्त किया. सर्विन का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस वर्ष की नेशनल गेम्स में आया था, जबकि इस स्पर्धा में भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1:19:55 घंटे है जो अक्षदीप के नाम है.
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारतीय पदक विजेताओं की सूची
| खिलाड़ी का नाम | स्पर्धा | पदक |
|---|---|---|
| गुलवीर सिंह | पुरुष 10,000 मीटर दौड़ | स्वर्ण |
| सर्विन सेबेस्टियन | पुरुष 20 किलोमीटर रेस वॉक इवेंट | कांस्य |
अन्नू रानी चूक गईं पदक से
भारत की स्टार जेवलिन थ्रोअर और एशियन गेम्स चैंपियन अन्नू रानी इस बार पदक से चूक गईं. उन्होंने महिला भाला फेंक प्रतियोगिता में 58.30 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी फेंकी जो कि उनकी तीसरी कोशिश थी, और वह चौथे स्थान पर रहीं. चीन की सू लिंगडान ने 63.92 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, जबकि जापान की साए ताकेमोतो (58.94 मीटर) और मोमोने उएदा (58.60 मीटर) ने रजत और कांस्य पदक हासिल किया. अन्नू रानी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.82 मीटर है, जो भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

