क्रिकेट

KKR vs GT TATA IPL 2025 Scorecard: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को घर में 39 रनों से धोया, शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां देखें मैच क स्कोरकार्ड

गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की दमदार पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से मात दी. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 198 रन बनाए, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 159 रन ही बना सकी

KKR vs GT TATA IPL 2025 Scorecard: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को घर में 39 रनों से धोया, शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां देखें मैच क स्कोरकार्ड
गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Match Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) का 39वां मुकाबला 21 अप्रैल(सोमवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की दमदार पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से मात दी. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 198 रन बनाए, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 159 रन ही बना सकी. यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 199 रनों का लक्ष्य, शुभमन गिल ने खेली ताबड़तोड़ कप्तनी पारी, देखिए पहली पारी का स्कोरकार्ड 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत सधी हुई रही. कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज़ साई सुदर्शन ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की. शुभमन ने 55 गेंदों में 90 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं साई सुधर्शन ने भी शानदार 52 रन बनाए. आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 23 गेंदों पर नाबाद 41 रन ठोके, जिससे टीम का स्कोर 198/3 तक पहुंच गया.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच का स्कोरकार्ड(Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Match Scorecard)

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पावरप्ले में ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए. हालांकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक छोर संभालते हुए 36 गेंदों में 50 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला. राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा की बेहतरीन गेंदबाज़ी ने केकेआर की रनगति को लगातार दबाव में रखा. राशिद और प्रसिद्ध ने 4-4 ओवरों में 25-25 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए. कोलकाता की टीम अंततः 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. गुजरात के गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया. राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा ने समय-समय पर अहम विकेट झटके.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).