क्रिकेट

GT vs RR TATA IPL 2025 Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, देखें स्कोरकार्ड

गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही वह इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

GT vs RR TATA IPL 2025 Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, देखें स्कोरकार्ड
Vaibhav Suryavanshi (Photo: X)

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans TATA IPL 2025 Scorecard: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 47वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही वह इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स की ओर से 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी शतकीय पारी खेली. उन्होंने 38 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए. इसके साथ वह अब आईपीएल में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वैभव सूर्यवंशी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं गुजरात टाइटंस को अपनी इस सीजन की तीसरी हार मिली.

यह भी पढें: Vaibhav Suryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस बीच बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है. गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए हैं. गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली और उन्होंने 50 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा जोस बटलर ने अंत में 26 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली। बटलर ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए.

राजस्थान रॉयल्स की ओर से महेश थीक्षाना ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट झटके. जबकि संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर को एक -एक विकेट मिला.

210 रनों के जवाब में राजस्थान ने 15.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बना लिए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की बदौलत रॉयल्स ने आठवें ओवर में ही 100 रन बना लिए. खास बात यह है कि छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 87 रन पर बिना कोई विकेट था. जायसवाल ने इस मैच में नाबाद 40 गेंदों में 70 रन बनाए. वहीं गुजरात की ओर से राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्ण को एक-एक विकेट मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).