GT vs PBKS, IPL 2024 17th Match Head To Head Record: आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत, यहां जानें दोनों टीमों की हेड टू हेड रिकॉर्ड
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को खेला जाएगा. यह आईपीएल 2024 में दोनों का चौथा मैच होगा.
GT vs PBKS Head To Head Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 17वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से होगी. वहीं, टॉस मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे होगा. दोनों टीमें अभी तक इस सीजन में 3-3 मुकाबले खेल चुकी हैं.
गुजरात टाइटंस ने तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने दो मुकाबले जीते और एक में हार का सामना किया हैं. पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था. जबकि पंजाब किंग्स को तीन में से महज एक मैच में जीत हासिल हो पाई है. ऐसे में शिखर धवन की पंजाब की टीम जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी. GT vs PBKS, IPL 2024 17th Match: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधरों पर होगी सबकी नजर
इस सीजन में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमों का अब तक का सफर बेहद अलग रहा है. एक तरफ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है जबकि पंजाब किंग्स अंक तालिका में 7वें नंबर पर है. ये मुकाबला शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए महत्वपूर्ण होगा. वहीं, गुजरात टाइटंस अगर यह मैच जीतते हैं, तो उन्हें लंबी छलांग मिल सकती है.
दोनों टीमों का हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अभी तक 3 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 1 मैच में जीत मिली है. पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का उच्चतम स्कोर 190 है. वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स का हाईस्कोर 189 है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, साई सुदर्शन.
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

