क्रिकेट

GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2: आज होगा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें नरेंद्र मोदी स्टेडिय के दिलचस्प आंकड़े

पहला क्वालीफायर हारने वाली गुजरात टाइटंस और एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली मुंबई इंडियंस के बीच ये हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. जीतने वाली आईपीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि दूसरी टीम का खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा.

GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2: आज होगा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें नरेंद्र मोदी स्टेडिय के दिलचस्प आंकड़े
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया हैं. इस सीजन में अब दो ही मुकाबले बचे हैं. क्वालीफायर वन में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. इसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी फाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. मुंबई इंडियंस ने इलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जॉयंट्स (Lucknow Super Giants) को 81 रन से करारी शिकस्त दी. अब क्वालीफायर टू में मुंबई इंडियंस की टक्कर गुजरात टाइटंस के साथ आज होगी.

पहला क्वालीफायर हारने वाली गुजरात टाइटंस और एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली मुंबई इंडियंस के बीच ये हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. जीतने वाली आईपीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि दूसरी टीम का खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा. GT vs MI, IPL 2023 Qualifier 2 Stats And Record Preview: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

हार्दिक पंड्या इस मुकाबले को जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाना चाहेंगे. वहीं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए छठी ट्रॉफी जीतने के लिए जद्दोजहद करेंगे. कुछ मैचों को अगर छोड़ दिया जाए तो गुजरात ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेबल पॉइंट्स में पहला स्थान हासिल किया. साल 2021 से अब तक अहमदाबाद में खेले 9 आईपीएल मुकाबलों में रन चेज करने वाली टीम 7 बार जीती है. यानी सिर्फ 2 बार ही स्कोर डिफेंड हो सका है.

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाना है. यह मैदान गुजरात टाइटंस का घरेलू मैदान है और इस सीजन में अब तक 2 मैचों की मेजबानी कर चुका है. साल 2021 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) ने इस नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम' कर दिया था. यह दर्शक क्षमता के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इस स्टेडियम में 1 लाख 30 हजार से अधिक दर्शक एक साथ मैच का आनंद ले सकते हैं.

आईपीएल के 25 मैचों की मेजबानी कर चुका है नरेंद्र मोदी स्टेडियम

बता दें कि ये स्टेडियम आईपीएल के 25 मैचों की मेजबानी कर चुका है, जिसमें से 12 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 13 मैच जीते हैं. इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर (207/7) कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था. यहां न्यूनतम स्कोर (102) राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया था.

कैसी है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच

इस मैदान पर दो तरह की पिचें हैं. एक काली मिट्टी की और दूसरी लाल मिट्टी की. काली मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को अच्छी गति और उछाल मिलने में काफी मदद करती है. दूसरी तरफ लाल मिट्टी की पिचें आमतौर पर स्पिनरों और मध्यम गति के गेंदबाजों की मदद करती हैं, जो विविधता का उपयोग करते हैं. अहमदाबाद में क्यूरेटर आमतौर पर गति के अनुकूल पिच बनाते हैं जिससे बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है.

आंकड़े भी इसी तरफ इशारा करते हैं कि जिस टीम ने अहमदाबाद में टारगेट का पीछा किया है, उसे ज्यादातर मैचों में जीत मिली है. साल 2021 से अब तक यहां खेले 9 आईपीएल मुकाबलों में रन चेज करने वाली टीम 7 बार जीती है. यानी सिर्फ 2 बार ही स्कोर डिफेंड हो सका है. आज गुजरात और राजस्थान में रन चेज का मौका किसे मिलेगा, फैसला टॉस करेगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).