GT vs MI, Eliminator Match Toss Winner Prediction: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें कौनसी टीम जीत सकती हैं टॉस
टाटा आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच चंडीगड़ में खेला जाएगा. महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच मिट्टी की जगह रेत से तैयार की गई है. इस मैदान पर स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं.
Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Eliminator TATA IPL 2025 Toss Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ गया हैं. इस सीजन में चार टीमों के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन के लीग मुकाबले समाप्त हो गए हैं. इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 30 मई को गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस मैच को जो टीम जीतेगी वो क्वालीफ़ायर-2 खेलगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. लीग स्टेज के बाद गुजरात टाइटंस की तीसरे और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर रही थी. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs MI, Eliminator Match Key Players To Watch Out: गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर 2 का टिकट पक्का करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
लीग स्टेज में गुजरात टाइटंस ने खेले गए 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की थी, तो पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 18 पॉइंट्स के साथ गुजरात टाइटंस ने सीजन को तीसरे स्थान पर खत्म किया. दूसरी ओर, हार्दिक पांडया की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने खेले गए 14 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की, तो 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में अब तक 20 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ 7 मैच हारे हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs MI Head To Head)
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस को महज दो मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. दोनों बार गुजरात टाइटंस ने बाजी अपने नाम की थीं. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेले गया था और यह मुकाबला गुजरात टाइटंस ने छह रन से अपने नाम किया था. मुंबई इंडियंस इस बार वापसी करना चाहेगी.
टॉस का महत्व
टाटा आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच चंडीगड़ में खेला जाएगा. महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच मिट्टी की जगह रेत से तैयार की गई है. इस मैदान पर स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं. हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए नजरें जमानी होती है. इस मैदान पर आईपीएल में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं. एक बार भी 200 का स्कोर नहीं बन पाया है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. पिछले आईपीएल सीज़न में इस मैदान पर खेले गए मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने 72% बार जीत हासिल की थी, जो टॉस की अहमियत को दर्शाता है.
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस में कौन होगा टॉस का बॉस? (GT vs MI Toss Winner Prediction)
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए पिछले 11 मैचों में गुजरात टाइटंस ने 8 टॉस जीते हैं जबकि मुंबई इंडियंस ने केवल तीन टॉस जीते हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस टॉस जीत सकती हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जेराल्ड कोअत्जी, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जाॅनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, चरित असलांका, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटरन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर.
नोट: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

