GT vs CSK TATA IPL 2025 Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से हराया, डेवाल्ड ब्रेविस बने जीत के हीरो
चेन्नई सुपर किंग्स (PHOTO: @ChennaiIPL/x)

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings TATA IPL 2025 Scorecard: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 67वां मैच आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में चेन्नई ने गुजरात को 83 रन से करारी शिकस्त दी. इस मैच चेन्नई की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी की. डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौका और 5 छक्का लगाया. जिसके उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने 3-3 विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड Live

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स स्कोर खड़ा किया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुसकान पर 230 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेवोन कॉनवे और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. डेवोन कॉनवे ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए. जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं ब्रेविस ने 57 रन का रन बनाए. जबकि गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्ण ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि रविश्रीनिवासन साई किशोर, रशीद खान और शाहरुख खान को 1-1 विकेट चटकाए.

231 रनों के जवाब में गुजरात की टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गई. गुजरात की ओर से साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए.  इसके अलावा अरशद खान ने 20 रन बनाया. चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने 3-3 विकेट चटकाए.