GG W vs UPW W, 3rd T20 Match Match Key Players To Watch Out: आज गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

यूपी वॉरियर्स की टीम इस मुकाबले में नए कप्तान दीप्ति शर्मा की अगुवाई में मैदान में नजर आएगी. यूपी वॉरियर्स के पास संतुलित संयोजन है. चमारी अटापथ्थु और किरण नवगिरे से टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. जबकि, मिडिल ऑर्डर में ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं.

गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला (Photo Credits: Twitter)

Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women, WPL 2025 3rd T20 Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का आगाज 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला आज यानी 16 फरवरी को गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. अपने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि यूपी वॉरियर्स इस मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. इस बार गुजरात जाइंट्स की अगुवाई एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की कमान दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के कंधों पर हैं. GG W vs UPW W, 3rd T20 Match Winner Prediction: तीसरे मुकाबले में यूपी वारियर्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी गुजरात जाइंट्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी निराश होंगी. गुजरात की टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की आवश्यकता हैं. गुजरात जायंट्स की टीम को बेथ मूनी और लौरा वोलवार्ट टीम को तेज शुरुआत देने में सक्षम हैं. देअंद्रा डॉटिन और दयालन हेमलता मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी, जबकि हरलीन देओल और सिमरन शेख मैच फिनिश करेंगी. गेंदबाजी में एशले गार्डनर, कशवी गौतम और देअंद्रा डॉटिन पर शुरुआती विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी.

वहीं, यूपी वॉरियर्स अपनी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप और संतुलित गेंदबाजी के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगी. यूपी वॉरियर्स की टीम इस मुकाबले में नए कप्तान दीप्ति शर्मा की अगुवाई में मैदान में नजर आएगी. यूपी वॉरियर्स के पास संतुलित संयोजन है. चमारी अटापथ्थु और किरण नवगिरे से टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. जबकि, मिडिल ऑर्डर में ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं.

हेड टू हेड (GG W vs UPW W Head To Head)

गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच अब तक चार टीव20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान यूपी वारियर्स का पड़ला भारी रहा हैं. यूपी वारियर्स ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, गुजरात जायंट्स ने महज एक मुकाबला अपने नाम किए हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

बेथ मूनी: गुजरात जायंट्स की अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी फिलहाल शानदार फॉर्म में है. बेथ मूनी ने 8 मैचों में 47.5 की औसत और 141.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 285 रन बनाए हैं. आज के मुकाबले में भी बेथ मूनी अपने बल्ले से बड़ी पारी खेल सकती हैं.

तनुजा कंवर: गुजरात जाइंट्स की युवा स्टार गेंदबाज तनुजा कंवर गेंदबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. तनुजा कंवर ने 10 मैचों में 8.03 की इकॉनमी से 11 विकेट झटके हैं. तनुजा कंवर की घातक गेंदबाजी गेम बदल सकती है.

एशले गार्डनर: गुजरात जायंट्स की कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर एशले गार्डनर ने पिछले 10 मैचों में 8 विकेट अपने नाम की हैं. इस दौरान एशले गार्डनर की इकॉनमी 8.42 रही है. एशले गार्डनर का अनुभव टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं.

दीप्ति शर्मा: यूपी वॉरियर्स की कप्तान और अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 25.78 की औसत से 137 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भी दीप्ति शर्मा 8.13 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं.

सोफी एक्लेस्टोन: यूपी वॉरियर्स की स्टार गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है. सोफी एक्लेस्टोन ने 10 मैचों में 6.75 की इकॉनमी से 10 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं और अपनी स्पिन से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है.

ताहलिया मैक्ग्रा: यूपी वॉरियर्स की स्टार ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा ने पिछले 8 मुकाबलों में 6.19 की किफायती इकॉनमी और 17.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 11 विकेट अपने नाम की हैं. ताहलिया मैक्ग्रा की स्विंग गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही दिल्ली के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), लौरा वोलवार्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, देअंद्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तानुजा कंवर, सायली साठघरे, प्रिय मिश्रा, कशवी गौतम.

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूनम खेन्मार, सोफी एक्लेस्टोन, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, चमारी अटापथ्थु, साइमा ठाकुर.

Share Now

Tags

Ashleigh Gardner Deepti Sharma GG W vs UPW W Live Score GG W vs UPW W Live Score Update GG W vs UPW W Live Streaming In India GG-W GG-W vs UPW-W GG-W vs UPW-W Live Streaming Gujarat Giants Gujarat Giants vs UP Warriorz Gujarat Giants vs UP Warriorz Live Score Gujarat Giants vs UP Warriorz Live Score Update Gujarat Giants vs UP Warriorz Live Streaming Gujarat Giants vs UP Warriorz Live Streaming In India Gujarat Giants Women Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women Live Streaming Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women Live Streaming In India Kotambi Stadium Kotambi Stadium Pitch Report UP Warriorz UP Warriorz Women UPW-W Vadodara Vadodara Pitch Report Vadodara Weather Vadodara Weather Report Vadodara Weather Update एश्ले गार्डनर कोटांबी स्टेडियम कोटांबी स्टेडियम पिच रिपोर्ट गुजरात जायंट्स गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियरज़ गुजरात जायंट्स महिला गुजरात जायंट्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियरज़ यूपी वॉरियरज़ महिला वडोदरा वडोदरा पिच रिपोर्ट वडोदरा मौसम वडोदरा मौसम अपडेट वडोदरा मौसम रिपोर्ट

\