फैन ने पूछा क्या जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं, फ्रेंचाइजी ने दिया ये जवाब

मुंबई इंडियन्स के मालिक अंबानी परिवार ने टीम के सदस्यों के लिए एक दिवाली पार्टी होस्ट की जिसमें हार्दिक पांड्या, माहेला जयवर्धने, जहीर खान, रोहित शर्मा और युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ी दिखे. इस पार्टी में हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नजर नहीं आए, जिससे कुछ फैन्स को आश्चर्य हुआ.

जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: IANS)

मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के मालिक अंबानी परिवार ने टीम के सदस्यों के लिए एक दिवाली (Diwali) पार्टी होस्ट की जिसमें हार्दिक पांड्या, माहेला जयवर्धने, जहीर खान, रोहित शर्मा और युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ी दिखे. इस पार्टी में हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) नजर नहीं आए, जिससे कुछ फैन्स को आश्चर्य हुआ.

इसके बाद, एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या बुमराह रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (UCB) में शामिल हो रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने जल्द ही अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कप्तान रोहित की एह फोटो पोस्ट की जिसमें वह कह रहे थे कि "शांत रहें" (स्टे काम). फैन को यह जानकारी नहीं थी कि बुमराह फिलहाल, पीठ की चोट से उबर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : लोअर बैक पेन से परेशान जसप्रीत बुमराह डॉक्टर्स से कंसल्ट के लिए पहुंचे लंदन, सीरियस लुक में शेयर की तस्वीर

बुमराह की दिवाली के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (National Cricket Academy) में नितिन पटेल के तहत जांच की जाएगी. एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "बुमराह की पीठ की तकलीफ अच्छे से ठीक हो रही है.

उन्होंने दौड़ना और हल्का वॉर्मअप करना शुरू कर दिया है. नितिन के मार्गदर्शन में उनकी जांच की जाएगी. इस मामले में भी चीजें उसी रफ्तार से आगे बढ़ रही है जैसा कि स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाकी मामलों में बढ़ती है. यह अपने-आप ठीक हो जाती है."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू