क्रिकेट

Team India के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

रोहित शर्मा का बतौर कप्तान रिकॉर्ड बढ़िया है और यही वजह है कि विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का अगला कप्तान बनाया गया हैं. बता दें कि एमएस धोनी ने अपने नेतृत्व में विराट कोहली को तैयार किया और फिर सही समय पर धोनी ने सफेद गेंद की जिम्मेदारी विराट कोहली को सौंप दी.

Team India के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी20 (T20) के बाद वनडे (ODI) टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 की कप्तानी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के बाद ही छोड़ दी थी और अब उन्हें वनडे की भी कप्तानी से हटा दिया गया है. रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने रोहित शर्मा को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. Team India में हुआ बड़ा बदलाव, रोहित शर्मा-विराट कोहली की वनडे कप्तानी के आंकड़ों पर एक नजर

गौतम गंभीर ने कहा है कि ये इंडियन क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा ही है कि अब हमारे पास दो अलग-अलग फॉरमेट के लिए अलग-अलग कप्तान हैं. रोहित शर्मा वनडे और टी20 के कप्तान है तो विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान है. मुझे लगता है कि रोहित शर्मा निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए बढ़िया प्रदर्शन करेंगे. सफेद गेंद की क्रिकेट में अब भारतीय टीम काफी सुरक्षित हाथों में है.

रोहित शर्मा का बतौर कप्तान रिकॉर्ड बढ़िया है और यही वजह है कि विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का अगला कप्तान बनाया गया हैं.  बता दें कि एमएस धोनी ने अपने नेतृत्व में विराट कोहली को तैयार किया और फिर सही समय पर धोनी ने सफेद गेंद की जिम्मेदारी विराट कोहली को सौंप दी.

रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया हैं. विराट कोहली ने 50 मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व किया. इस दौरान विराट ने इंडिया को 30 मैचों में जीत दिलाई और 16 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वहीं, विराट कोहली के वनडे में 95 मैच में टीम की कप्तानी की है. 65 मुकाबलों में विराट ने जीत दर्ज की हैं. जबकि 27 मैच में हार मिली हैं. बतौर कप्तान विराट कोहली ने 95 वनडे मैचों में 5,449 रन जड़े हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).