पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- शादी के बाद रह चुके हैं 5-6 नाजायज संबंध

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने अपनी जिंदगी के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शादी के बाद उनके 5-6 लड़कियों के साथ नाजायज संबंध रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में अब्दुल रज्जाक काफी खुश होकर इस राज का खुलासा कर रहे हैं

अब्दुल रज्जाक (Photo Credits: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) ने अपनी जिंदगी के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शादी के बाद उनके 5-6 लड़कियों के साथ नाजायज संबंध रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में अब्दुल रज्जाक काफी खुश होकर इस राज का खुलासा कर रहे हैं.  अब्दुल रज्जाक की बात सुनने के बाद वहां मौजूद दर्शक तालियां भी बजा रहे हैं.

अब्दुल रज्जाक ने बताया कि उनका हर एक्सट्रा मैरेटियल अफेयर तकरीबन 1-1.5 साल तक चला है. उनके इस खुलासे पर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अब उन्हें समझ में आया कि रज्जाक पांड्या के कोच क्यों बनना चाहते थे. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने की रिटायरमेंट की घोषणा, सानिया मिर्जा ने शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

आपको बता दें कि हाल ही में अब्दुल रज्जाक ने पांड्या के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था कि, "मैं हार्दिक पांड्या को करीब  से देख रहा था और गेंद को हिट करते समय मुझे उनके शरीर का संतुलन सही नहीं लगा. मैंने उनका फुटवर्क भी देखा जिससे पता चला कि वह इसकी वजह से भी आउट हो जाते हैं. अगर मैं उन्हें कोचिंग दे पाऊं, उदाहरण के लिए यूएई में, तो मैं उनको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक बना सकता हूं. अगर बीसीसीआई उन्हें एक बढ़िया ऑलराउंडर बनना चाहती है तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड