Shahid Afridi Passed Away? पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का हुआ निधन? जानिए क्या हैं वायरल वीडियो की सच्चाई

जब इस वायरल दावे की सच्चाई की पड़ताल की गई, तो सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किया गया है. शाहिद अफरीदी न केवल जीवित हैं, बल्कि बिल्कुल स्वस्थ हैं और उनके परिवार की ओर से भी इस वीडियो को झूठा बताया गया है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी(Credit: Wikimedia Commons)

Fact Check: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को लेकर शनिवार को एक चौंकाने वाली खबर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई. एक वीडियो के ज़रिए दावा किया गया कि शाहिद अफरीदी का निधन हो गया है. इस वीडियो में एक न्यूज़ एंकर को अफरीदी की मौत की खबर पढ़ते हुए दिखाया गया, वहीं बैकग्राउंड में एंबुलेंस की फुटेज और शोक संतप्त माहौल दिखाया गया, जिससे यह वीडियो और भी अधिक विश्वसनीय प्रतीत होने लगा. बकरा ईद पर टीम इंडिया के क्रिकेटर आवेश खान ने खरीदे 3 बकरा, वायरल हुआ वीडियो

वीडियो के वायरल होते ही क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच अफरातफरी मच गई. कई लोग दुख जाहिर करने लगे, जबकि कुछ लोगों ने इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की. वायरल वीडियो के मुताबिक, अफरीदी का अंतिम संस्कार कराची में किया गया और Vision Group के चेयरमैन सहित कई अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया.

देखें शाहिद अफरीदी का वायरल वीडियो

जांच में सामने आया सच

हालांकि, जब इस वायरल दावे की सच्चाई की पड़ताल की गई, तो सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किया गया है. शाहिद अफरीदी न केवल जीवित हैं, बल्कि बिल्कुल स्वस्थ हैं और उनके परिवार की ओर से भी इस वीडियो को झूठा बताया गया है. दरअसल, हाल ही में अफरीदी ने भारत के खिलाफ कुछ विवादास्पद बयान दिए थे, जिसके बाद वो फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए थे. इसीलिए कुछ लोग मानते हैं कि यह वीडियो एक सोची-समझी अफवाह फैलाने की साजिश का हिस्सा हो सकता है.

भारत सरकार की सख्त कार्रवाई

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े कुछ मीडिया संस्थानों, सेलेब्रिटीज़ और क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार शाहिद अफरीदी के सोशल मीडिया प्रोफाइल्स और यूट्यूब चैनल को भारत में बैन करने की योजना पर काम कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी