World Cup 2023: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का दावा, कहा- वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा का हो सकता है सेलेक्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन तिलक ने किया उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है. यहां तक कि उन्हें वर्ल्ड कप में शामिल किए जाने की मांग की जा रही है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के मुताबिक तिलक वर्मा ने जिस तरह का प्रदर्शन अपने डेब्यू सीरीज में किया है, वो सेलेक्टर्स की नजरों में जरूर होंगे.

तिलक वर्मा (Photo Credits: Twitter)

भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना ​​है कि वनडे विश्व कप टीम में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का चयन चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा का विषय होगा. तिलक वर्मा, जिन्होंने अभी तक अपना वनडे डेब्यू नहीं किया है, अपने शुरुआती अंतरराष्ट्रीय दौरे के दौरान टी20 श्रृंखला में भारत के बेस्ट परफॉर्मर के रूप में उभरे हैं. इस युवा बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 173 रन बनाए. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में पहली बार जगह मिलने के बाद तिलक वर्मा ने डेवाल्ड ब्रेविस को किया वीडियो कॉल, दी बधाई

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन तिलक ने किया उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है. यहां तक कि उन्हें वर्ल्ड कप में शामिल किए जाने की मांग की जा रही है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के मुताबिक तिलक वर्मा ने जिस तरह का प्रदर्शन अपने डेब्यू सीरीज में किया है, वो सेलेक्टर्स की नजरों में जरूर होंगे.

उथप्पा ने कहा, "हम जानते हैं कि वह ऐसा व्यक्ति है जो जिम्मेदार हो सकता है और पांचवें टी-20 मैच में भी पहले दो विकेट गिरने के बाद उसने जिस तरह की साझेदारी की, वो देखना काफी अच्छा था."

केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की इंजरी के कारण भारत के मध्य क्रम के सामने आने वाली चुनौतियों के साथ-साथ वनडे में सूर्यकुमार यादव की कठिनाइयों को देखते हुए, ऐसी संभावना है कि तिलक विश्व कप टीम में अंतिम समय में शामिल हो सकते हैं. रॉबिन उथप्पा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि तिलक को भारतीय वनडे टीम में शामिल करने से कप्तान के पास एक स्पिन गेंदबाजी विकल्प और बढ़ जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\