पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पताल में भर्ती

बुधवार को धोनी के पिता पान सिंह और उनका माता देविका देवी को रांची के रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे हैं. डॉक्टर का कहना हैं कि दोनों की स्थिति सामान्य है

महेंद्र सिंह धोनी अपने पिता के साथ (Photo credits: Twitter)

रांची: देश में कोरोना (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं. कोरोना से अब बड़े बड़े सेलेब्रिटी भी संक्रमित हो चुके हैं. ऐसे में झारखंड से बड़ी खबर सामने आई हैं. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव संक्रमित हो गए हैं. दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. जहां दोनों का इलाज चल रहा हैं.  IPL 2021 CSK vs RR: मैच से पहले एमएस धोनी एंड कंपनी ने जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

बुधवार को धोनी के पिता पान सिंह और उनका माता देविका देवी को रांची के रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे हैं. डॉक्टर का कहना हैं कि दोनों की स्थिति सामान्य है. उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है. पल्स प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है. उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे.

एमएस धोनी इस समय मुंबई में हैं. सीएसके का आज केकेआर से मुकाबला हैं. कोरोना के कारण  सीएसके के कप्तान एमएस धोनी किसी से भी नहीं मिल सकते. सीएसके ने अपना पिछला मैच आरआर को 45 रनों से हराया था.

बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस के कारण फैला संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. अनियंत्रित हालात पर नियंत्रण पाने के लिए झारखंड सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर चुकी है.

झारखंड में पिछले 24 घंटों में 4969 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 172315 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात 9 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 137590 हो गई है. कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1547 पहुंच गई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें