टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Sachin Tendulkar के सबसे बड़े प्रशंसक सुधीर कुमार के साथ बिहार थाने में किया गया दुर्व्यहार

जमीन बेचने के एक मामले में कृष्ण कुमार को हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने कहा कि वह दो व्यक्तियों के बीच एक विवादित भूमि सौदे का गवाह था. इस मामले में मुजफ्फरपुर रेंज के आईजीपी पंकज सिन्हा ने कहा कि मुजफ्फरपुर के एसएसपी बार-बार कोशिशों के बावजूद जवाब देने के लिए नहीं पहुंच सके, उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है.

सचिन तेंदुलकर (Photo credits: Twitter)

पटना: सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के सबसे बड़े प्रशंसक सुधीर कुमार चौधरी (Sudhir Kumar Chaudhary) के साथ गुरुवार को बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) पुलिस थाने में एक ड्यूटी अधिकारी द्वारा दुर्व्यहार किया गया है. सुधीर कुमार यह सुनकर थाने गए कि उनके भाई किशन कुमार (Kishan Kumar) को पुलिस (Police) ने हिरासत में ले लिया है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Sachin Tendulkar ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इस नियम को लागू करने का दिया सुझाव, यहां पढ़ें पूरी खबर

सुधीर कुमार ने शुक्रवार को कहा, "जब हमें पता चला कि पुलिस ने मेरे भाई को हिरासत में ले लिया है, तो मैं मामले के बारे में पूछताछ करने के लिए वहां पहुंचा. जब मैं अपने भाई से बात कर रहा था, तब एक ड्यूटी अधिकारी आकर मेरे साथ दुर्व्यहार करने लगा और मुझे थाने से जाने के लिए कहा. इसके बाद भी उन्होंने मेरे और मेरे भाई के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया."

घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना क्षेत्र के एसडीपीओ राम नरेश पासवान को दी, जिन्होंने उन्हें मामले की उचित जांच का आश्वासन दिया. सुधीर कुमार ने यह भी बताया कि मुजफ्फरपुर थाने में उन्हें करीब दो साल पहले इसी थाने के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था.

उन्होंने आगे कहा, "उस समय, उन्होंने मेरे साथ एक सेलिब्रिटी की तरह व्यवहार किया. यह बेहद निराशाजनक था कि उसी पुलिस थाने में न केवल मुझे अपमानित किया गया, मेरे साथ मारपीट भी की गई. यह आम आदमी के प्रति पुलिस के खराब ²ष्टिकोण को दर्शाता है."

जमीन बेचने के एक मामले में कृष्ण कुमार को हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने कहा कि वह दो व्यक्तियों के बीच एक विवादित भूमि सौदे का गवाह था. इस मामले में मुजफ्फरपुर रेंज के आईजीपी पंकज सिन्हा ने कहा कि मुजफ्फरपुर के एसएसपी बार-बार कोशिशों के बावजूद जवाब देने के लिए नहीं पहुंच सके, उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Amroha Farmhouse Gang-Rape: धार्मिक यात्रा के बहाने बुलाकर हरियाणा की महिला से गैंगरेप; यूपी पुलिस के दारोगा और 2 CRPF जवानों समेत 4 गिरफ्तार

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड