Ricky Ponting On Cameron Green’s Controversial Catch: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, कहा- भारत में हर कोई सोचेगा आउट नहीं थे शुभमन गिल

पोंटिंग ने सुझाव दिया, मुझे यकीन है कि इसके बारे में बहुत बात होगी और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत में शायद अधिक बात होगी। भारत में हर कोई सोचेगा कि यह आउट नहीं है और ऑस्ट्रेलिया में हर कोई सोचेगा कि यह आउट है.

Ricky Ponting ( Photo Credit: Twitter)

रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के चौथे दिन शुभमन गिल को आउट करने वाले कैमरन ग्रीन के कैच पर काफी चर्चा होगी और भारत में हर कोई सोचेगा कि यह आउट नहीं है और ऑस्ट्रेलिया में हर कोई कहेगा कि यह आउट है। गिल को टीवी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने शनिवार को द ओवल में आउट दिया, जब भारत जीत के लिए 444 रन चेज करने की शुरूआत कर रहा था. यह भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन शुभमन गिल के विवादास्पद कैच आउट के बाद ऑन-फील्ड अंपायरों से भिड़े रोहित शर्मा, देखें वीडियो

तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की गेंद ने गिल के बल्ले का किनारा लिया और ग्रीन ने डाइव लेकर कैच किया। लेकिन इस बात पर बहस छिड़ गई कि क्या ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ने सही से कैच पकड़ा था या नहीं.

ग्रीन ने तुरंत अपने साथियों के साथ कैच लेने का जश्न मनाना शुरू कर दिया और थर्ड अंपायर ने गिल को पैवेलियन भेज दिया.

पोंटिंग ने आईसीसी को बताया, जब मैंने इसे लाइव देखा, तो मुझे पता था कि कैच हो चुका है, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि ये मामला थर्ड अंपायर को जाएगा.

मुझे वास्तव में लगता है कि गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू गया था और यह अंपायर ही निर्णय लेगा कि गेंद के जमीन पर हिट करने से पहले फील्डर का पूरा नियंत्रण था या नहीं.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को उम्मीद थी कि खेल के बाद कैच पर व्यापक रूप से चर्चा होगी.

पोंटिंग ने सुझाव दिया, मुझे यकीन है कि इसके बारे में बहुत बात होगी और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत में शायद अधिक बात होगी। भारत में हर कोई सोचेगा कि यह आउट नहीं है और ऑस्ट्रेलिया में हर कोई सोचेगा कि यह आउट है.

उन्होंने कहा, अगर इसे मैदान पर अंपायर द्वारा आउट दिया गया होता तो मुझे लगता है कि तीसरे अंपायर को उस फैसले को पलटने के लिए निर्णायक सबूत खोजने होते और मुझे नहीं लगता कि निर्णायक सबूत होते.

उन्होंने कहा, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि सॉफ्ट सिग्नल के बिना भी तीसरे अंपायर ने सोचा कि यह आउट है। शायद यही सही फैसला था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड