Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: स्मृति मंधना के साथ टूटी शादी, पलाश मुच्छल ने बयान जारी कर जीवन में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का किया फैसला

पलाश ने कहा, ''मेरे लिए यह रिश्ता बेहद पवित्र है, और उसी रिश्ते पर बिना पुष्टि वाली बातों का बोझ डाल देना गहराई से चोट पहुंचाता है. समाज के तौर पर हमें किसी के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले संभलना चाहिए, वर्ना हमारे शब्द ऐसे घाव छोड़ जाते हैं, जिनका असर शायद हमेशा रहता है.''

स्मृति मंधाना–पलाश मुछाल

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी बीते दिनों अचानक टल गई थी. सोशल मीडिया पर लगातार फैलती खबरों के बीच अब पहली बार खुद म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल सामने आए और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया.अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पलाश ने कहा, ''मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है. मेरे लिए यह समय बेहद मुश्किल रहा है, क्योंकि लोग बिना सोचे-समझे उन बेबुनियाद अफवाहों पर यकीन कर रहे थे, जिनका कोई आधार ही नहीं है.'' स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी कैंसिल, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर खुद किया कंफर्म

पलाश ने कहा, ''मेरे लिए यह रिश्ता बेहद पवित्र है, और उसी रिश्ते पर बिना पुष्टि वाली बातों का बोझ डाल देना गहराई से चोट पहुंचाता है. समाज के तौर पर हमें किसी के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले संभलना चाहिए, वर्ना हमारे शब्द ऐसे घाव छोड़ जाते हैं, जिनका असर शायद हमेशा रहता है.''

उन्होंने आगे लिखा, ''दुनिया में बहुत लोग इससे कहीं बड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं और ऐसे में निरर्थक आरोपों और गॉसिप पर ऊर्जा खर्च करना दुखद है.''

पोस्ट के आखिर में उन्होंने बताया, ''मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और मानहानिकारक बातें फैला रहे हैं. इस कठिन समय में जो लोग मेरे साथ खड़े रहे, मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं.''

वहीं, क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा, ''पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है. मैं बहुत निजी जीवन जीने वाली इंसान हूं और मैं इसे इस तरह ही रखना चाहूंगी, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी कैंसिल हो गई है.''

उन्होंने आगे लिखा, ''मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की गुजारिश करती हूं. मैं आपसे विनती करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का समय दें.''

मंधाना ने लिखा, ''मेरा मानना ​​है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा मकसद है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश का सबसे ऊंचे लेवल पर प्रतिनिधित्व करना रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि जब तक हो सके, इंडिया के लिए खेलती रहूं, ट्रॉफी जीतूं और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा. आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है.''

बता दें कि पलाश और भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी। सारी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा.

इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का तूफान शुरू हो गया. पहले पलाश की दूसरी महिलाओं के साथ चैट वायरल होने का दावा किया गया, फिर एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम उछाला गया और बाद में वेडिंग कोरियोग्राफर से संबंधों की बातें भी फैलने लगीं.

इस बीच, स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दीं, जिससे अफवाहों को और हवा मिली. परिवारों ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन पलक मुच्छल ने कहा कि दोनों परिवार बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और सिर्फ सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच, अब पलाश का नया इंस्टाग्राम अपडेट पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट