Fastest Fifty Record In IPL History: आईपीएल इतिहास में इस बल्लेबाज ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, टॉप-5 की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. नए सीजन से पहले फैंस के बीच पुराने रिकॉर्ड्स की चर्चा जोरों पर है. खासतौर पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.
IPL Fastest Fifty Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: Batsmen With Most Runs In IPL History: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रन मशीन, जानिए किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. नए सीजन से पहले फैंस के बीच पुराने रिकॉर्ड्स की चर्चा जोरों पर है. खासतौर पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया था.
यशस्वी जायसवाल ने 11 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में यह कारनामा किया था. उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 98 रन की शानदार पारी खेली.
इस सूची में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 8 अप्रैल 2018 को पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. वहीं, तीसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जिन्होंने 6 अप्रैल 2022 को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी.
चौथे नंबर पर रोमारियो शेफर्ड का नाम आता है, जिन्होंने 3 मई 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. वहीं, पांचवें नंबर पर यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 24 मई 2014 को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 में कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ पाता है या नहीं.