आस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम में लौटे अनुभवी खिलाड़ी, भानुका राजापक्षा और ओशाडा फर्नाडो ने अपनी जगहें रखी सुरक्षित

श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए गुरुवार को अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है. पाकिस्तान में हाल ही में हुई टी-20 सीरीज में श्रीलंका ने अपनी युवा टीम भेजी थी, जहां उसे जीत मिली थी. इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हालांकि टीम में बनाए रखा गया है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Photo Credits: PTI)

कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए गुरुवार को अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है. पाकिस्तान (Pakistan) में हाल ही में हुई टी-20 सीरीज में श्रीलंका ने अपनी युवा टीम भेजी थी, जहां उसे जीत मिली थी. इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हालांकि टीम में बनाए रखा गया है. भानुका राजापक्षा और ओशाडा फर्नाडो ने अपनी-अपनी जगहें सुरक्षित रखी हैं. राजापक्षा ने 48 गेंदों पर 77 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं.

फर्नाडो ने सीरीज के अंतिम मैच में पदार्पण किया था और 48 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे. श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka national cricket team) ने साथ ही लसिथ मलिंगा को टीम की कप्तानी वापस सौंपी है. मलिंका ने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया था और उनके स्थान पर दासुन शनका ने टीम की कप्तानी की थी. मलिंगा के साथ ही निरोशन डिकवेला, कुशल परेरा और कुशल मेंडिस ने भी पाकिस्तान न जाने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें : टी-20 सीरीज: पाकिस्तान को श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार पर बोले मिस्बाह-उल-हक, कहा- टीम बहुत खराब खेली

श्रीलंका को आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं जिसकी शुरुआत 27 अक्टूबर से ऐडिलेड में होगी. टीम : लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, दानुश्का गुणथिलका, अविश्का फर्नाडो, निरोशन डिकवेला, दासुन शनका, शेहान जयासूर्या, भानुका राजापक्षा, ओशाडा फर्नाडो, वानिंडु हासारंगा, लक्षण संदकाना, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा, ईसुरु उदाना, कासुन राजिथा.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स