England Cricket Team Milestone: इंग्लैंड का 15 साल का सूखा खत्म, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रचा ऐतिहासिक विजय अध्याय

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में 15 साल का सूखा खत्म करते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में एशेज टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जो जनवरी 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में उनकी पहली टेस्ट जीत है, जिससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक बड़ी राहत मिली है और बेन स्टोक्स की टीम ने सीरीज में वापसी की उम्मीद जगाई है, भले ही एशेज ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज 2025 का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट मैच जीतने का इंग्लैंड का लंबा इंतजार समाप्त हो गया है. मेलबर्न में खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ही दिन 4 विकेट से हरा दिया. जीत इंग्लैंड के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के लिए बेहद अहम है. इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य मिला था. चकाचौंध से दूर, विजय हजारे ट्रॉफी में खिलाड़ियों को कितना मिलता हैं पैसा, जानिए रोहित शर्मा-विराट कोहली के डोमेस्टिक की सैलरी

जीत के लिए मिले 175 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड को जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 51 रन की मजबूत शुरुआत दी. डकेट 26 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए. क्रॉली ने 37 रन बनाए. दोनों ओपनरों के अलावा जैकब बेथेल ने 40 रन की पारी खेलकर सीरीज में टीम की पहली जीत को संभव बनाया. हैरी ब्रूक 18 और जेमी स्मिथ 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच जीता.

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 4 रन से की थी. पहले विकेट के रूप में स्कॉट बोलैंड 22 के स्कोर पर आउट हुए. बोलैंड 6 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई. ट्रेविस हेड ने 46, स्टीव स्मिथ ने 24 और कैमरुन ग्रीन ने 19 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 4, कप्तान बेन स्टोक्स ने 3, जोश टंग ने 2 और गस एटकिंसन ने 1 विकेट लिए.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 110 रन बनाए थे. हैरी ब्रूक ने 41, गस एटकिंसन ने 28 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 42 रन से पिछड़ गई थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3, मिचेल स्टार्क ने 2, और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिए थे. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 152 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 5, गस एटकिंसन ने 2, और ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए थे. मेलबर्न टेस्ट का नतीजा 142 ओवर में आ गया. इस दौरान 36 विकेट गिरे. 2011 जनवरी के बाद इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत मिली है.

इंग्लैंड का 15 साल का सूखा खत्म

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में 15 साल का सूखा खत्म करते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में एशेज टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जो जनवरी 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में उनकी पहली टेस्ट जीत है, जिससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक बड़ी राहत मिली है और बेन स्टोक्स की टीम ने सीरीज में वापसी की उम्मीद जगाई है, भले ही एशेज ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल