ENG vs SA 2nd ODI 2025 Toss And Live Scorecard: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. वही, दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं. यह मानते हुए कि शुरूआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी और उनकी टीम इसका फायदा उठा सकती है

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का दूसरा मुकाबला 04 सितंबर(गुरुवार) को लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर  गेंदबाजी का फैसला किया है. वही, दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं. यह मानते हुए कि शुरूआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी और उनकी टीम इसका फायदा उठा सकती है. इंग्लैंड ने सॉनी बेकर की जगह साकिब महमूद को शामिल किया है, जिन्हें ब्रूक ने बेहद हुनरमंद गेंदबाज बताया. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी कहा कि वे गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन अब बल्लेबाजी में जल्दी ढलने की जरूरत होगी. बावुमा ने सादगी और लगातार सुधार पर जोर दिया.

इंग्लैंड ने जीता टॉस

यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे 2025 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर होगा. हालांकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. फैंस अपने मोबाइल, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर आसानी से मुकाबला देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Scorecard: लीड्स में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 322 रनों का लक्ष्य, कुसल मेंडिस ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Score Update: लीड्स में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हेडिंग्ले में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड