England Women vs Scotland Women, 17th Match 1st Inning Scorecard: स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 110 रनों का लक्ष्य, कप्तान कैथरीन ब्राइस और सारा ब्राइस ने खेली बेहतरीन पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 17वां मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं.

इंग्लैंड महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला (Photo Credits: Twitter)

England Women National Cricket Team vs Scotland Women National Cricket Team 17th Match 2024 ICC Womens T20 World Cup Scorecard: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (2024 ICC Womens T20 World Cup) का 17वां मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं. जिसमें दोनों में जीत दर्ज की है. ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड को बड़े अंतर से हराना की कोशिश करेगी और टी20 वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. England Women vs Scotland Women, 17th Match Live Playing Update: 17वें मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दूसरी ओर, स्कॉटलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन मैच खेले हैं. जिसमें तीनों में हार का समाना करना पड़ा है. इसके अलावा सेमीफाइनल की रेस से भी स्कॉटलैंड की टीम बाहर हो चुकी है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:

इस बीच टूर्नामेंट में 17वें मुकाबले में स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड के टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 38 रन बोर्ड पर जोड़ दिए. स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 109 रन बनाए. स्कॉटलैंड की तरफ से कप्तान कैथरीन ब्राइस ने सबसे ज्यादा 33 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कैथरीन ब्राइस के अलावा सारा ब्राइस ने 27 रन बनाए.

इंग्लैंड की टीम को नेट साइवर-ब्रंट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सोफी एक्लेस्टोन के अलावा नेट साइवर-ब्रंट, लॉरेन बेल, चार्लोट डीन और डेनिएल गिब्सन ने एक-एक विकेट लिए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 110 रन बनाने हैं. इंग्लैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें