England Women vs New Zealand Women, 27th Match Pitch Report And Weather Update: विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या न्यूजीलैंड के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 85 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड महिला का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड महिला की टीम ने 46 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, न्यूजीलैंड महिला की टीम को महज 37 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इसके अलावा, एक मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा हैं.

इंग्लैंड महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team, 27th Match ICC Women's World Cup 2025 Pitch Report And Weather Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हैं. इस टूर्नामेंट का 27वां मुकाबला आज यानी 26 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह सातवां मुकाबला हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) कर रहीं हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England Women vs New Zealand Women, 27th Match Live Streaming In India: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इंग्लैंड की टीम से नेट साइवर ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो सोफी डिवाइन और अमेलिया केर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2024 में ब्रिस्टल खेला गया था. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 42 ओवर के मुकाबले में 38.4 ओवर में 212 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी. ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था जिसे इंग्लैंड ने 3-0 से जीतकर अपने नाम किया था.

इंग्लैंड महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG W vs NZ W ODI Head To Head Record)

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 85 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड महिला का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड महिला की टीम ने 46 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, न्यूजीलैंड महिला की टीम को महज 37 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इसके अलावा, एक मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा हैं.

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(ACA-VDCA Cricket Stadium Pitch Report)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 27वां मुकाबला आज यानी 26 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा. विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को सतह से काफी लाभ मिल सकता है. प्रारंभिक ओवरों के बाद पिच बल्लेबाजों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है और स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को यहां रन बनाने में कठिनाई हो सकती है क्योंकि ओस (Dew) का असर शाम को काफी रहता है. यही कारण है कि टीमें आमतौर पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं. यहां का आउटफील्ड तेज़ है, जिससे शॉट्स आसानी से बाउंड्री तक जाते हैं.

विशाखापत्तनम का मौसम(Visakhapatnam Weather Updates)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 27वां मुकाबला आज यानी 26 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा. मैच के दौरान विजाग में मौसम थोड़ा उमस भरा और बादलों वाला रहने का अनुमान है, जिसमें तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हालांकि, मौसम पूर्वानुमान में मैच के दौरान हल्की बारिश की संभावना भी दिखाई दे रही है, जो खेल में कभी-कभी रुकावटें पैदा कर सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ W vs ENG W 27th ODI Match Likely Playing XI)

न्यूजीलैंड (NZ W Likely Playing XI): सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन.

इंग्लैंड (ENG W Likely Playing XI): टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन/सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लट, लिंसे स्मिथ.

नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Video Highlights: ऑकलैंड में टॉम लैथम ने खेली धमाकेदार पारी, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\