क्रिकेट

England Women vs India Women, 2nd ODI Match 2025 Live Streaming In India: इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने अपना पिछला वनडे मुकाबला श्रीलंका महिला वनडे ट्राई सीरीज़ 2025 में खेला था, जहां उन्होंने फाइनल में मेज़बान टीम को 97 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इंग्लैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में है और उनकी निगाहें भारत के खिलाफ इस सीरीज़ में जीत दर्ज कर खुद को मजबूत साबित करने पर टिकी होंगी.

England Women vs India Women, 2nd ODI Match 2025 Live Streaming In India: इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Live Streaming: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lords Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के हाथों में हैं. यह भी पढें: England Women vs India Women, 2nd ODI Match Winner Prediction: लंदन में इंग्लैंड के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या टीम इंडिया के गेंदबाज रचेंगी इतिहास, मैच से पहले जानें लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट

पहले वनडे मुकाबले का हाल

पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 258 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से सोफिया डंकले ने सबसे ज्यादा 83 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 259 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रनों की धुआंधार पारी खेली.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. पांच मैचों की इस रोमांचक श्रृंखला में भारत ने 3-2 से जीत हासिल की, जो इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली सीरीज़ जीत है. इस जीत ने टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है और अब वह एकदिवसीय सीरीज़ में भी उसी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने अपना पिछला वनडे मुकाबला श्रीलंका महिला वनडे ट्राई सीरीज़ 2025 में खेला था, जहां उन्होंने फाइनल में मेज़बान टीम को 97 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इंग्लैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में है और उनकी निगाहें भारत के खिलाफ इस सीरीज़ में जीत दर्ज कर खुद को मजबूत साबित करने पर टिकी होंगी. ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली एकदिवसीय सीरीज़ काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाली है.

वनडे में इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला का हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs ENG-W Head To Head)

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला के बीच अब तक कुल 20 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 12 मैचों में इंग्लैंड महिला टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि भारत महिला टीम ने आठ मुकाबलों में बाज़ी मारी है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 17 सितंबर 2007 को खेला गया था और अब तक के इस सफर में दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा बेहद दिलचस्प रही है.

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेल कब और कहा खेला से जाएगा?

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा?

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस 10:30 बजे होगा.

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और FanCode ऍप पर की जाएगी. इसके लिए आपके पास वैलिड सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, चार्ली डीन, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर.

टीम इंडिया: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एन श्री चरणी.

नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).