England Women vs India Women, 1st ODI Match 2025 Southampton Pitch Report: साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या टीम इंडिया के गेंदबाज रचेंगी इतिहास, मैच से पहले जानें द रोज़ बाउल की पिच रिपोर्ट

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने अपना पिछला वनडे मुकाबला श्रीलंका महिला वनडे ट्राई सीरीज़ 2025 में खेला था, जहां उन्होंने फाइनल में मेज़बान टीम को 97 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इंग्लैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में है और उनकी निगाहें भारत के खिलाफ इस सीरीज़ में जीत दर्ज कर खुद को मजबूत साबित करने पर टिकी होंगी.

इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Pitch Report: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 16 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथेम्प्टन (Southampton) के द रोज़ बाउल (The Rose Bowl) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. पांच मैचों की इस रोमांचक श्रृंखला में भारत ने 3-2 से जीत हासिल की, जो इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली सीरीज़ जीत है. इस जीत ने टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है और अब वह एकदिवसीय सीरीज़ में भी उसी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज़ में 3-0 की धमाकेदार जीत दर्ज की थी, जिससे टीम का मनोबल और भी ऊंचा है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के हाथों में हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, 2nd Match 2025 Live Toss And Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान रासी वैन डेर डुसेन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने अपना पिछला वनडे मुकाबला श्रीलंका महिला वनडे ट्राई सीरीज़ 2025 में खेला था, जहां उन्होंने फाइनल में मेज़बान टीम को 97 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इंग्लैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में है और उनकी निगाहें भारत के खिलाफ इस सीरीज़ में जीत दर्ज कर खुद को मजबूत साबित करने पर टिकी होंगी. ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली एकदिवसीय सीरीज़ काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाली है.

वनडे में इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला का हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs ENG-W Head To Head)

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला के बीच अब तक कुल 19 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 12 मैचों में इंग्लैंड महिला टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि भारत महिला टीम ने 7 मुकाबलों में बाज़ी मारी है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 17 सितंबर 2007 को खेला गया था और अब तक के इस सफर में दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा बेहद दिलचस्प रही है.

साउथेम्प्टन की पिच रिपोर्ट (The Rose Bowl )

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 जुलाई को साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल में खेला जाएगा. यह पिच शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार साबित हो सकती है, खासकर जब गेंद नई हो. जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी, स्पिनरों की भूमिका अहम होती जाएगी और वे टर्न और अनियमित उछाल का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना फायदेमंद विकल्प हो सकता है. सेट होने वाले बल्लेबाज़ों को अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने पर ज़ोर देना होगा, क्योंकि अच्छी शुरुआत टीम को मज़बूत स्थिति में ला सकती है और मैच की दिशा तय कर सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, चार्ली डीन, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर.

टीम इंडिया: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एन श्री चरणी.

नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

betting market betting market bhaav betting market bhav betting market Rate ENG W vs IND W ODI Head To Head ENG W vs IND W ODI Stats ENG W vs IND W Pitch Report ENG W vs IND W Weather ENG W बनाम IND W मौसम ENG W बनाम IND W वनडे आँकड़े ENG W बनाम IND W वनडे हेड टू हेड England Women National Cricket Team England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Players England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Scorecard harmanpreet kaur IND W vs ENG W Head to Head IND W बनाम ENG W हेड टू हेड India India Women National Cricket Team Nat Sciver-Brunt England Phalodi Satta Bazar SATTA BAZAR Satta Bazar Bhaav Satta Bazar Bhav Satta Bazar Favourite Team Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Aage Satta Bazar Rate Satta King SL vs BAN 1st Test Phalodi Satta Bazar SL vs BAN 1st Test Satta Bazar SL vs BAN Phalodi Satta Bazar SL vs BAN Satta Bazar Southampton Southampton Pitch Report Southampton Weather Southampton Weather Report Southampton Weather Update Team India The Rose Bowl The Rose Bowl Pitch Report The Rose Bowl Weather Report इंग्लैंड इंग्लैंड W बनाम IND W पिच रिपोर्ट इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एसएल बनाम बैन पहला टेस्ट फलोदी सट्टा बाजार एसएल बनाम बैन पहला टेस्ट सट्टा बाजार एसएल बनाम बैन फलोदी सट्टा बाजार एसएल बनाम बैन सट्टा बाजार टीम इंडिया द रोज बाउल द रोज़ बाउल पिच रिपोर्ट द रोज़ बाउल मौसम रिपोर्ट नेट साइवर-ब्रंट फलोदी सट्टा बाजार भारत भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम सट्टा किंग सट्टा बाजार सट्टा बाजार पसंदीदा टीम सट्टा बाजार भाव सट्टा बाजार में आज कौनसी टीम आगे सट्टा बाजार रेट साउथेम्प्टन साउथेम्प्टन पिच रिपोर्ट साउथेम्प्टन मौसम साउथेम्प्टन मौसम अपडेट साउथेम्प्टन मौसम रिपोर्ट हरमनप्रीत कौर

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\