England Women Beat Scotland Women, 17th Match Scorecard: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 10 विकेट से रौंदा, मैया बाउचियर और डेनिएल व्याट-हॉज ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें ENG W बनाम SCO W मैच का स्कोरकार्ड

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 17वां मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं.

मैया बाउचियर और डेनिएल व्याट-हॉज (Photo Credits: ESPN/Twitter)

England Women National Cricket Team vs Scotland Women National Cricket Team 17th Match 2024 ICC Womens T20 World Cup Scorecard: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (2024 ICC Womens T20 World Cup) का 17वां मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने स्कॉटलैंड को दस विकेट से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. दूसरी तरफ, स्कॉटलैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. England Women vs Scotland Women, 17th Match 1st Inning Scorecard: स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 110 रनों का लक्ष्य, कप्तान कैथरीन ब्राइस और सारा ब्राइस ने खेली बेहतरीन पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

इस बीच टूर्नामेंट में 17वें मुकाबले में स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड के टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 38 रन बोर्ड पर जोड़ दिए. स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 109 रन बनाए. स्कॉटलैंड की तरफ से कप्तान कैथरीन ब्राइस ने सबसे ज्यादा 33 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कैथरीन ब्राइस के अलावा सारा ब्राइस ने 27 रन बनाए.

यहां देखें ENG W बनाम SCO W मैच का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की टीम को नेट साइवर-ब्रंट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सोफी एक्लेस्टोन के अलावा नेट साइवर-ब्रंट, लॉरेन बेल, चार्लोट डीन और डेनिएल गिब्सन ने एक-एक विकेट लिए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 110 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज बेहतरीन रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 60 गेंदों पर 113 रन जड़ दिए. इंग्लैंड की टीम ने महज 10 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड की तरफ से मैया बाउचियर ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रनों की तूफानी पारी खेली. इस तूफानी पारी के दौरान मैया बाउचियर ने 34 गेंदों पर 12 चौके लगाई. मैया बाउचियर के अलावा डेनिएल व्याट-हॉज ने नाबाद 51 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women's National Cricket Team Schedule: आईसीसी महिला विश्व कप के बाद कब और किसके साथ एक्शन में दिखेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Most Runs & Wickets in ICC Women’s World Cup 2025: महिला विश्व कप के 13वें सत्र में किसने मचाया बल्ले और गेंद से धमाल? देखें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट

England Women vs South Africa Women, 1st Semi-Final Scorecard: गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 320 रनों का टारगेट, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England Women vs South Africa Women, 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: गुवाहाटी में इंग्लैंड महिला की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\