Pakistan vs England 1st Test 2024 Preview: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड को मिलेगी काटें की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट 7 अक्टूबर (सोमवार) को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 10:00 PM को होगा.

PAK vs ENG (Photo: @englandcricket/@TheRealPCB)

Pakistan National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st Test 2024 Preview: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर(सोमवार) से मुल्तान(Multan) के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम(Multan Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पाकिस्तान इस सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद उतर रहा है. शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है, ऐसे में यह सीरीज उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. पाकिस्तान की पिचों की प्रकृति के बारे में बहुत चर्चा हुई है, लेकिन उनके व्यवहार के बावजूद, पाकिस्तान की बल्लेबाजी लंबे समय से काफी खराब रही है. इस बीच, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच की हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए मंच तैयार है. दोनों टीमें महत्वपूर्ण WTC अंक हासिल करने के लिए धमाकेदार शुरुआत करने के लिए बेताब होंगी. यह एक रोमांचक सीरीज होने की उम्मीद है, जिसमें इंग्लैंड से अपनी बाज़बॉल रणनीति के साथ पूरी ताकत से उतरने की उम्मीद है.

टेस्ट में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड हेड-टू-हेड रिकार्ड्स( PAK vs ENG Test Head To Head Records): टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान और इंग्लैंड ने अब तक 89 मुकाबले में टकराई है. जिसमें से 29 मैचों में इंग्लैंड ने अपने नाम की है. जबकि पाकिस्तान ने 21 मैच जीतकर कड़ी मुकाबला दी हैं. वही, दोनों के बीच 39 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. आखिरी बार दोनों टीमें 2022 में भिड़ी थीं. तब इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत हासिल की थी.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट 2024 मैच में प्रमुख खिलाड़ी(Key Players): शान मसूद, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, जो रूट, हैरी ब्रूक, शोएब बशीर ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट बनाम पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, शोएब बशीर बनाम मोहम्मद रिजवान के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड(PAK vs ENG) पहला टेस्ट 2024 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट 7 अक्टूबर (सोमवार) को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 10:00 PM को होगा.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड(PAK vs ENG) पहला टेस्ट 2024 मुकाबला कहां और कैसे देखें?

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का प्रसारण अधिकार किसी के पास नहीं हैं. जिसके वजह से फैंस इस मुकाबले को टीवी पर नहीं देख सकेंगे. हालांकि, भारत में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जहाँ फैंस इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देख सकेंगे.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड(PAK vs ENG) पहला टेस्ट 2024 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, आमिर जमाल, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद

इंग्लैंड टेस्ट  राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्से, जैक लीच, शोएब बशीर.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\