England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हैं. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है. ल्यूक वुड की जगह जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया गया है. इस बदलाव से इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली है. जेमी ओवरटन लोवर आर्डर में उपयोगी बल्लेबाजी कर लेते हैं. इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, फिल साल्ट, और सैम करन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें पूर्व चैंपियन हैं और दो बार टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं, जिससे इस मैच का महत्व और भी बढ़ जाता है. इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज दोनों ही अपने शुरुआती मैचों में जीत हासिल करके मैदान में उतर रहे हैं. इंग्लैंड की टीम शाई होप की अगुवाई में खेल रही वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए तैयार है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हैं. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है. ल्यूक वुड की जगह जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया गया है. इस बदलाव से इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली है. जेमी ओवरटन लोवर आर्डर में उपयोगी बल्लेबाजी कर लेते हैं. इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, फिल साल्ट, और सैम करन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, और रोमारियो शेफर्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

स्कॉटलैंड के खिलाफ कप्तान शाई होप को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया था. शाई होप के ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. ब्रैंडन किंग के साथ शाई होप पारी की शुरुआत करेंगे. वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबलों में इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट का प्रदर्शन शानदार रहा है. 13 पारियों में फिल साल्ट ने 64.00 के उल्लेखनीय औसत और 180 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं.

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI T20I Head To Head Record)

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच अब तक कुल 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. इंग्लैंड की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की टीम ने भी 18 बार बाजी मारी हैं. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें 2025 में आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने थी, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है. यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है. दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे. ऐसे में यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे.

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच 15वें मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (ENG vs WI Key Players To Watch Out): फिल सॉल्ट, जोस बटलर, ⁠⁠सैम करन, आदिल राशिद, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर और अकील होसेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और शमर जोसेफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, शिमरोन हेटमायर और सैम करन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच 15वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs WI T20 World Cup 15th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेले जानें वाले 15वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs WI T20 World Cup 15th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मुकाबले में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच 15वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ENG vs WI T20 World Cup 15th Match Live Streaming In India)

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच 15वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs WI 15th Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), ⁠जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), ⁠सैम करन, ⁠विल जैक्स, ⁠लियाम डॉसन, ⁠जेमी ओवरटन, ⁠जोफ्रा आर्चर, और आदिल राशिद.

वेस्ट इंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, और शमर जोसेफ.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\