England vs West Indies: शैनन गेब्रियल ने जोए रूट से मांगी माफी, कहा था- तुम क्यों मुझे देखकर मुस्कुरा रहे हो? क्या तुम लड़कों को पसंद करते हो?"
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल (Shannon Gabriel) ने समलैंगिक टिप्पणी मामले में इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट (Joe Root) से बिना शर्त माफी मांग ली है.
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल (Shannon Gabriel) ने समलैंगिक टिप्पणी मामले में इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट (Joe Root) से बिना शर्त माफी मांग ली है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने गेब्रियल पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सेंट लूसिया में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रूट से बहस के दौरान समलैंगिकता से संबंधित टिप्पणी करने का दोषी पाया था और फिर उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था.
शैनन गेब्रियल ने एक बयान में कहा, "मेरे टीम साथी और इंग्लैंड टीम के सदस्य, खासकर उनके कप्तान रूट, मैं अपनी टिप्पणी के लिए बिना किसी शर्त के माफी मांगता हूं जो कि मैदान पर किए गए टिप्पणी के संदर्भ में है. मुझे लगता है कि यह अप्रभावी था." उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि यह अपमानजनक था और इसके लिए मुझे बेहद अफसोस है."
यह भी पढ़ें- बर्मिंघम टेस्ट: शुरुआती झटके के बाद संभला इंग्लैंड, रूट-जेनिंग्स की जोड़ी क्रीज पर
आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के बाद गेब्रियल पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुमार्ना लगाने के साथ-साथ उनके खाते में तीन डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया था. 24 महीने के अंदर गेब्रियल के खाते में आठ डीमेरिट अंक हो गए थे, जिस कारण उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया गया.
शैनन गेब्रियल ने कहा, "दोनों खिलाड़ियों के बीच टिप्पणियों का आदान-प्रदान, मैदान पर एक दबावपूर्ण समय के दौरान हुआ. जब मैंने रूट से कहा, 'मैं अपने दबाव से बाहर आने की कोशिश कर रहा हूं, तुम क्यों मुझे देखकर मुस्कुरा रहे हो? क्या तुम लड़कों को पसंद करते हो?."
यह भी पढ़ें- विराट और रोहित ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को तो धोया ही साथ ही ये बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े
तेज गेंदबाज ने आगे कहा, "रूट की टिप्पणी को स्टंप्स के माइक द्वारा सुन लिया गया, जिसमें उन्होंने कहा, 'इसे अपमान के रूप में न लें. समलैंगिक होने में कुछ भी गलत नहीं है.' फिर मैंने भी उन्हें जवाब दिया और कहा, 'मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन मेरी तरफ देखकर आपको मुस्कुराना बंद कर देना चाहिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

