England vs West Indies 3rd Test 2019: तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 232 रनों से दी करारी शिकस्त, फिर भी 1-2 से गंवाई सीरीज

इंग्लैंड ने यहां खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में मार्क वुड (Mark Wood) और जेम्स एंडरसन (James Anderson) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज को 232 रनों से करारी शिकस्त दी.

जेम्स एंडरसन (Photo: @englandcricket/Twitter)

England vs West Indies 3rd Test 2019: इंग्लैंड ने यहां खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में मार्क वुड (Mark Wood) और जेम्स एंडरसन (James Anderson) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज को 232 रनों से करारी शिकस्त दी. सीरीज 2-1 से मेजबान टीम के नाम रही. पहले दो टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज ने एकतरफा जीत दर्ज की थी. वुड को मैन ऑफ द मैच जबकि केमार रोच को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

इंग्लैंड ने मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 325 रनों से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान जोए रूट (122) के पवेलियन लौटने के साथ ही मेहमान टीम ने अपनी पारी घोषित कर दी. उसने पहली पारी में मिली 123 रनों की बढ़त के आधार पर वेस्टइंडीज को 485 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. जवाब में मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 10 रन के भीतर ही शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए. एंडरसन ने धारदार गेंदबाजी करते हुए जॉन कैम्पबल (0), कप्तान क्रेग ब्राथवेट (8) और डारेन ब्रावो (0) को पवेलियन की राह दिखाई.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए इंग्लैंड में इन दो टीमों से लोहा लेंगे विराट के वीर

शाई होप भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए. उन्हें 14 के निजी स्कोर पर वुड ने आउट किया. पांचवें विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर ने रॉस्टन चेज के साथ मिलकर 45 रनों की साझेदारी की. हेटमायर (19) को रन आउट करके जोए डेनली ने इंग्लैंड के लिए घातक दिख रही इस साझेदारी को तोड़ा. शेन डावरिच (19) और रोच (29) को पवेलियन भेजकर मोइन अली ने मेजबान टीम का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 156 रन कर दिया.

इसके बाद, चेज और अल्जारी जोसेफ ने आठवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े. जोसेफ को भी 34 के निजी स्कोर पर अली ने ही आउट किया. शेनन गेब्रियल (3) और कीमो पॉल (12) भी कुछ खास नहीं कर पाए और मेहमान टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही। चेज 102 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और अली ने तीन-तीन विकेट चटकाए. बेन स्टोक्स को दो और वुड को एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\