England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पाकिस्तान वनडे त्रिकोणीय सीरीज 2026 के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 85 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड ने 42 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मुकाबला टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, Pakistan ODI Tri-Series 2026 Match Live Toss And Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ENG vs SL) के बीच पाकिस्तान वनडे त्रिकोणीय सीरीज 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम अपने-अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से हारने के बाद जीत की तलाश में मैदान में उतरेगी. इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule: इस दिन से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच वंदे सीरीज, जानिए पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों की स्क्वाड

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 3rd ODI Match Playing XI)

इंग्लैंड: बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, जोश टंग.

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, कामिन्दु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रथनायके, सहान अराचिगे, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेललेज, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

पाकिस्तान वनडे त्रिकोणीय सीरीज 2026 के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 85 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड ने 42 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मुकाबला टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी में जो रूट, बेन डकेट, हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में गस एटकिंसन, जोश टंग, सैम करन और आदिल राशिद विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका के पास कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो और दासुन शनाका जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में दिलशान मधुशंका, असिथा फर्नांडो और ईशान मलिंगा इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां अच्छी उछाल और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और अतिरिक्त उछाल का फायदा मिल सकता है. बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है और दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को गेंद और बल्ले के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट