England vs Sri Lanka, 2nd Test: जो रूट ने जड़ा शतकों का अर्धशतक, दोनों पारियों में सेंचुरी लगाकर अपने नाम दर्ज किया अनोखा रिकॉर्ड

वहीं, इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर काबिज हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने 80 शतक जड़ चुके हैं. इन दोनों भारतीय दिग्गजों के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकी पोंटिंग के नाम 71 शतक दर्ज हैं. इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा चौथे नंबर पर हैं.

जो रूट (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 29 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लंदन (London) के लॉर्ड्स स्टेडियम (Lords Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) के हाथों में हैं, जबकि श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) संभाल रहे हैं. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था. इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. England vs Sri Lanka, 2nd Test Day 3 Stumps Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने बनाए 53 रन, बड़ी जीत की तरफ इंग्लैंड की टीम; यहां देखें स्कोरकार्ड

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 53 रन बना लिए थे. श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 430 रनों की जरूरत हैं. मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 54.3 ओवरों 251 रन बनाकर सिमट गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने सबसे ज्यादा 103 रनों की शानदार पारी खेली. जो रूट ने 111 गेंदों पर 10 चौके की मदद से शतक जड़ा.

श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरी पारी में शतक जड़कर जो रूट ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पहली पारी में शतक बनाने के बाद दूसरी पारी में जो रूट ने 103 रनों की शानदार पारी खेली. इस तरह जो रूट के इंटरनेशनल करियर में 50 शतक पूरे हो गए हैं. वहीं, जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं. जबकि इस फेहरिस्त में टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले पायदान पर काबिज हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं.

वहीं, इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर काबिज हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने 80 शतक जड़ चुके हैं. इन दोनों भारतीय दिग्गजों के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकी पोंटिंग के नाम 71 शतक दर्ज हैं. इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा चौथे नंबर पर हैं. कुमार संगकारा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 63 शतक जड़े हैं. पूर्व साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस 62 शतकों के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं.

इसके अलावा पूर्व साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 55 शतक दर्ज हैं. हाशिम अमला इस मामले में छठे नंबर पर हैं. वहीं, इसके बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्दने 54 शतकों के साथ सातवें स्थान पर हैं. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा आठवें नंबर पर हैं. बहरहाल, अब इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट नौवें पायदान पर अपनी जगह बना ली हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: कोलंबो में श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

\