England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को केवल 04 मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से इंग्लैंड की टीम का मनोबल ऊंचा रहेगा.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens) में खेला जा रहा है. पहले टी20 मुकाबले में 119 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है और इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरी है. वहीं चरित असलंका (Charith Asalanka) की कप्तानी वाली श्रीलंका की टीम सीरीज में शानदार वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरी है. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को केवल 04 मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से इंग्लैंड की टीम का मनोबल ऊंचा रहेगा.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. इंग्लैंड की टीम में हैरी ब्रूक, जोस बटलर, टॉम बैंटन और विल जैक्स जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर और आदिल रशीद पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर श्रीलंका की टीम में पाथुम निसांका, चरित असलंका, कमिंदु मेंडिस और वनिंदु हसरंगा जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में दुष्मंथ चमीरा, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 37 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने 21 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का लगाया. पाथुम निसांका के अलावा चरित असलंका ने 31 रन, वानिंदु हसरंगा ने 27 रन और लाहिरु उदारा ने 21 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट दिलाए. उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट झटके, जबकि आदिल रशीद और सोनी बेकर को 1-1 सफलता मिली. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 146 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की बल्लेबाजी: 145/9, 20 ओवर (पाथुम निसांका 37 रन, लाहिरु उदारा 21 रन, कामिल मिशारा 0 रन, चरित असलंका 31 रन, कमिंदु मेंडिस 12 रन, दासुन शनाका 4 रन, वनिंदु हसरंगा 27 रन, थारिंडु रत्नायके 4 रन, दुष्मंथा चमीरा 0 रन, ईशान मलिंगा 0* रन, अतिरिक्त 9 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (लियाम डॉसन 3 विकेट, जोफ्रा आर्चर 2 विकेट, जेमी ओवरटन 2 विकेट, आदिल रशीद 1 विकेट और सोनी बेकर 1 विकेट).

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now