England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने पिछले नौ मैचों में 284 रन बनाए हैं. फिल सॉल्ट के अलावा हैरी ब्रूक ने पिछले आठ मैचों में 175 की स्ट्राइक रेट से 224 रन अपने नाम किए हैं. स्कॉटलैंड से जॉर्ज मुंसी ने 10 मैचों में 352 रन बनाए हैं. जॉर्ज मुंसी के अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन 10 मैचों 243 रन बनाने में सफल रहे हैं. आदिल राशिद ने पिछले आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं.

इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 23rd Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड पिछले मैच में वेस्टइंडीज से मिली हार की निराशा को भुलाकर जीत दर्ज करना चाहेगी. स्कॉटलैंड की टीम इटली के खिलाफ मिली जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा. इससे पहला खेला गया एकमात्र मुकाबला अनिर्णित रहा था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में जोस बटलर, हैरी ब्रूक, सैम करन, आदिल राशिद, जॉर्ज मुन्सी, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन और सफयान शरीफ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और सफयान शरीफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं जॉर्ज मुन्सी और जोफ्रा आर्चर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम में बदलाव की उम्मीद कम है. टीम को अपने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और जोस बटलर से बेहतर पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह कप्तान हैरी ब्रूक मध्यक्रम में बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे. गेंदबाजी की अगुवाई जोफ्रा आर्चर करेंगे. जॉर्ज मुंसी ने इटली के खिलाफ 24 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों से 84 रन बनाए थे. इंग्लैंड के खिलाफ भी जॉर्ज मुंसी वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. माइकल लीस्क ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ भी वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे.

इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SCO T20I Head To Head Record)

इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड इससे पहले 2024 मटी20 में भिड़ चुके हैं जहां यह बारिश से प्रभावित खेल था और स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 90/0 का स्कोर बनाया था लेकिन मैच पूरा नहीं हो सका और बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ENG vs SCO Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. स्कॉटलैंड के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 80%

स्कॉटलैंड की जीत की संभावना: 20%.

इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने पिछले नौ मैचों में 284 रन बनाए हैं. फिल सॉल्ट के अलावा हैरी ब्रूक ने पिछले आठ मैचों में 175 की स्ट्राइक रेट से 224 रन अपने नाम किए हैं. स्कॉटलैंड से जॉर्ज मुंसी ने 10 मैचों में 352 रन बनाए हैं. जॉर्ज मुंसी के अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन 10 मैचों 243 रन बनाने में सफल रहे हैं. आदिल राशिद ने पिछले आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, माइकल लीस्क ने आठ मैचों में 14 विकेट चटका चुके हैं. ऐसे में इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SCO 23rd Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वॉट, ब्रैड करी और सफयान शरीफ.

नोट: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\